Featured book on Jail

Launch of Jail Radio Jockey Training Program in District Jail, Karnal

May 25, 2026

Tinka Tinka Jail: ज से जेल: वर्तिका नन्दा का उपन्यास

26 May, 2026: ।।। ज से जेल।।। मिलिए एक नई वर्तिका नन्दा से।।।

तिनका तिनका की यह आवाज यकीनन दूर तक जाएगी.

......................................................



अगस्त, 1993. हरियाणा के शहर अंबाला से नई दिल्ली के लिए शताब्दी ट्रेन चल पड़ी है। स्टेशन धीरे-धीरे पीछे छूटता जा रहा है। चलती हुई ट्रेन की खिड़की से रेलवे का हमारा बड़ा सरकारी बंगला भी दिखा है। रेलवे का वह बंगला जहां हम अब तक रह रहे थे। अब यह बंगला यादों में रहेगा। जिंदगी बदलने जा रही है। जो पीछे छूटा, उसमें कहानी-लेखन भी छूटा। चलती ट्रेन में खुद को जैसे वादा किया था कि अगले दो दशक तक विशुद्ध तौर पर पत्रकारिता करनी है। उसके बाद लिखूंगी उपन्यास।

इस वादे को पूरा करने में 20 की बजाय 30 साल लग गए। उपन्यास लिखने का समय आया – अब। 



यह उपन्यास क्यों

मेरे अंदर बहुत कुछ भर गया था. उसे कहने के लिए अब जाकर माकूल समय आया। शोर मचाकर खुलने वाले बड़े-बड़े दरवाज़े, उन पर टंगे हुई बड़े और कड़े ताले, अंदर जाते ही सवाल भरी आँखें, देहरी पर हमेशा पसरा रहने वाला कोई नाराज़-सा शोर, बंद गलियारों में बेरंग पतंगों की तरह छिटके हुए लोग। जेलों के कुछ पेड़ों पर बंधे मन्नतों के धागे देखती रही थी। इतना कुछ समेटने के लिए एक उपन्यास ज़रूरी था! 

अगर आप जेल को जानना चाहते हैं तो मेरा दावा है कि यह उपन्यास आपको एक नई दृष्टि देगा, आपके नजरिये को बदल देगा.

आभार प्रभात प्रकाशन  Prabhat Prakashan इस उपन्यास को इतना सुंदर आकार देने के लिए. जेल की आवाजों को एक सार्थक मंच देने के लिए.

यकीनन यह आवाज दूर तक जाएगी. 

Photo courtesy: Anurag Darshan, Programme Executive, DG, DD, Khushi Yadav, Production Assistant,Doordarshan

In the company of Praveen Tiwari

How to purchase: Links:

Ja Se Jail | Novel Book

Amazon - https://www.amazon.in/dp/9375738809

Flipkart - https://www.flipkart.com/ja-se-jail-novel-book/p/itmb4190ca64bcef?pid=9789375738800

PrabhatBooks - https://www.prabhatbooks.com/ja-se-jail-novel-book.htm

.....................


“ टेढ़े-मेढ़े मुरझाए चेहरे इस पलभर की खुशी में नहा रहे थे। पूरी बैरक की इस इकलौती बच्ची पर सभी औरतें अपना प्यार निछावर करती हुईं उसे नाम देती जा रहीं थी। सभी नाम ऐसे थे कि लगता था जैसे वो जेल में रहने वालो के लिए ही रचे गए हों। ” मैं किसकी बात कर रही हूं, क्यों, कहां हैं यह लोग? थोड़ा सा इंतजार कीजिए. एक बड़ी खबर जल्द आपसे साझा की जाएगी. तिनका तिनका की एक और प्रार्थना है यह.




YouTube:

- 26 May, 2026: 




ज से जेल ।वर्तिका नन्दा । उपन्यास। प्रभात प्रकाशन। Jail । तिनका तिनका जेल - YouTube

Book Reviews from Jails


Special Central Jail, Dausa, Rajasthan: Gratitude: Shri Paras Mal Jangid, Supritendent
 


No comments: