Jul 31, 2024

Tinka Jail Radio in Agra: 31 July, 2019

Tinka Jail Radio in Agra: 31 July, 2019

Agra Jail Radio completed FIVE YEARS ON 31 July, 2024

“आज 31 जुलाई, 2024 को हम आगरा जेल रेडियो के 5 वर्ष पूरे कर रहे हैं। आज ही के दिन 2019 में ‌ तिनका तिनका फाउंडेशन की डॉ . वर्तिका नन्दा जी के प्रयासों से जेल रेडियो की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम बंदियों के लिए बंदियों द्वारा संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी के रूप में बंदियों द्वारा ही किया जाता है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसने कोरोना जैसी महामारी में, जब लगभग 11 महीने देश के जिलों में मुलाकात बंद रही,  बंदियों को अवसाद से निकलने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । आज भी इस कार्यक्रम का संचालन 2 घंटे निश्चित रूप से किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों का न केवल स्वस्थ मनोरंजन होता है एवं उनमें रचनात्मकता का भी विकास हो रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन मनोरंजन के अलावा हम शनिवार के दिन प्रश्न पहर का भी कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें लीगल एड एवं हेल्थ के बारे में भी प्रदान की जाती है। आने वाले समय में हम इसको और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अन्य बंदियों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं और साथ ही अन्य  आयाम भी इसमें जोड़ने का भी कार्य कर रहे हैं ।”

Agra jail radio

Tinka Jail Radio in District Jail, Agra (Uttar Pradesh)

Date: 31 July, 2019

Inaugurated by  Babloo Kumar (IPS), SSP,  Shashikant Mishra, Jail Superintendent, and Dr. Vartika NandaModel: Tinka Model of Prison Radio

Research: “Study of the condition of women inmates and their children in Indian Prisons and their communication needs with special reference to Uttar Pradesh” has been evaluated as ‘outstanding’ by ICSSR. (Year: 2019-20).

Jul 30, 2024

27th,July, 2024: SAMBHAAV MANTHAN SATRA

SAMBHAAV MANTHAN SATRA 

(Theme: “Sambhavna Se Sambhav:  Role of Media in promoting growth and development, J&K) 
Date: 27th July 2024 (Saturday) from 4:00 pm to 5:30 pm.
Venue: Conference Hall, RC Office, New Delhi.

Facilitator:    1. Dr. Rashmi Singh, IAS, Principal Resident Commissioner, J&K.
                             2. Ms. Rehana Batul IAS, Secretary, Information Department, J&K. 
Chair : Shri Navneet Seghal, Chairman, Prasar Bharati Board

Dr. Vartika Nanda gave an exhaustive talk on the role of media in covering Jammu and Kashmir, citing relevant data from RNI and Prasar Bharti. She elaborated the role of citizen journalism and participatory journalism





 Website Link:  Seminars & Talks – Vartika Nanda


Jul 24, 2024

MEDIA AUR BAZAAR

 Description:   


Authored by Dr. Vartika Nanda, the book navigates the influence of the market on the media – ranging from public relations to advertising. It is a detailed account of the changing face of the Indian media. Nine journalists, including Shweta Singh from Aaj Tak, have contributed chapters to this book. Foreword has been written by Rahul Dev.

Book Release:

Released during the International Book Fair at Pragati Maidan in New Delhi in January 2018, the book deals with the complex interface of the world of media and the market. The book stands highly relevant in today’s age of communication that is driven by commercial interests. The book is beneficial for students of mass communication, journalism, advertising and public relations across universities to help gain a nuanced understanding of the intersection of media and the market in the 21st century. 

Ingredients

This book provides an in-depth explanation and analysis of the functioning of the Indian media under the influence of growing markets and corporatization. It gives a detailed account of various issues pertaining to media that are driven by commercial interests.

Relevance

The text stands relevant for students of journalism and media practitioners alike. It is a fine blend of the media industry and academia that has incorporated balanced inputs from media practitioners and academicians.

USP: The text deals with significant focal points of the media industry like ethical dilemmas in media, economic pressures in the newsroom, the blurring lines between editorial and advertising, and the role of vernacular press in the overall growth of Indian media. 

Purpose: Since Media Law and Ethics is an important part of the journalism course, this book is intended to bring forth the latest changes in media. Also since there are very few books in Hindi, this book has a wider target audience, especially in the north Indian belt. 

Index: अनुक्रम

भूमिकाः मीडिया और बाजार                                         – राहुल देव

सम्पादकीय : मीडिया खड़ा बाजार में                           – वर्तिका नन्दा

पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशनः एक दूजे के लिए -दिलीप मंडल

बाजारवाद और मीडिया                                                 – श्वेता सिंह

मीडिया और लोकतंत्र                                                 – सारिका कालरा

बाजार में सिनेमा                                                           – जयसिंह

विज्ञापन, मीडिया और बाजार                                           – रेखा सेठी

चौराहे पर खड़ा सोशल मीडिया –जयदीप कर्णिक

खबरों के बाजार में न्यूज एजेंसियां                               – प्रियभांशु रंजन

मीडिया के बाजार में उबाऊ और बिकाऊ – बागेश्री चक्रधर

नये भारत का मीडिया                                                 – प्रियदर्शन

Details of the book :

Title : Media aur Bazar

Author : Vartika Nanda

Publisher : Samayik Books

ISBN : 78-93-80458-96-0

Year : 2007

Price : Rs. 400

Student Review

Media Aur Bazar

Editor: Dr. Vartika Nanda

Year: 2007

Publisher: Samayik Books 

Dr. Vartika Nanda, through being richly persuasive and in possession of unmatched scholarship, brings a riveting and edifying take on topics hitherto pushed into oblivion: how economic pressures and commercialization (of media channels) continue to influence the news that we see today. 

BOOK DESCRIPTION

This book provides a comprehensive explanation and analysis of the functioning of  Indian media under the growing influence of markets and corporations. It gives a detailed account of various issues pertaining to media, that are driven by commercial interests. This book contends that not only in India, but throughout the world, the existence of a free press or independent media exists in harmony with the “bazar”. However, the problem arises when these two entities intersect with each other, overstep their jurisdictions and violate prevalent norms in accordance with their respective conveniences.

 THE EDITOR’S DILEMMA 

The tragedy, according to the editor of the book is that the market or the  “bazar” has forced modern media channels to constantly change themselves in order to attract advertisements and to stay relevant. In today’s competitive environment, it seems as if the market has a monopoly on the truth. The narrative set by the “bazar” holds much more importance in comparison to the facts that need to be announced. The book consists of numerous hard-hitting quotes that force the reader to cogitate upon the opportunistic intermingling of media and the corporate sector. One such quote, is as follows: FOREWORD— 

इससे बड़ा झूठ और क्या होगा

गाँव में सूखा है और ख़बर में पानी है 

In this light, the book delineates the pernicious trajectory of invasive commercialization and its perceivably lingering consequences for ‘independent’ media. At the same time, the book does not in any way suggest a dissociation of media and bazar. It advocates for a principled distance between the two. 

THE BOOK’S UNIQUE SELLING POINT

What adds to the overall appeal and significance of the book, is the collection of writings by 9 other eminent intellectuals in the field of journalism. Only a few can combine the vision of a journalistic liberation, with the exact knowledge needed for a precise and workable paradigm shift to deconstruct this ongoing submission. 

RELEVANCE AND PURPOSE 

The range and depth as well as the brilliant arguments set forth by the numerous contributors  in this book, make it an essential treatise for students of journalism and media practitioners alike. It is a fine blend of the media industry and academia, incorporating balanced inputs from media practitioners and academicians. This book is a compendium of profound insights and is an essential read for those interested in understanding the contemporary media situation. 




Academic Review

मीडिया और बाजार को समझने के लिए एक जरूरी पुस्तक

संपादक:  डॉ.वर्तिका नन्दा

प्रकाशक: सामयिक प्रकाशन

विधा: पत्रकारिता

मीडिया अब मिशन नहीं रहा। देश-समाज के लिए कुछ कर गुजरने का माध्यम भी नहीं बल्कि अब यह बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मीडिया में करिअर बनाने वालों के लिए इस मीडिया और बाजार के गठजोड़ को समझना जरूरी है। आप इस किताब को पढ़े बिना आज के मीडिया परिदृश्य को नहीं समझ सकते। मीडिया और बाजार के रिश्ते को नहीं जान सकते।

आज जब हर चीज बाजार से जुड़ गई है तो मीडिया कैसे अछूता रह रह सकता है। मीडिया के स्वरूप, उसके चरित्र और उसकी प्रकृति को जानने समझने के लिए एक बेहतर पुस्तक का होना जरूरी है, इसी जरूरत को पूरा करती है यह मीडिया और बाजार किताब। क्योंकि इस स्वरूप, प्रकृति और चरित्र को जितने बारीक और बेबाक तरीके से सामने रखती है यह वैसा कम से कम हिंदी की पुस्तकों में देखने-पढ़ने को नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए हो सका है कि इस पुस्तक के लिए लिखने वाले अपने-अपने विषयों और क्षेत्र के पारंगत अनुभवी और दिशा देने वाले लेखक हैं। अलग-अलग विधाओं पर मीडिया के संपूर्ण खाके  को खींचने वाले ये  लेखक उन पहलुओं पर खुलकर बात करते हैं जिन्हें अक्सर दबाया जाता है। या फिर जिन्हें अब तक इतने मुखर तरीके से सामने नहीं लाया गया है।

किताब की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने लिखी है। भूमिका पढ़कर ही आपको किताब के तेवरों का पता चलने लगता है।  वर्तिका नंदा का संपादकीय  मीडिया को सचमुच बाजार में खड़ा कर देता है ! पुस्तक में कुल नौ अध्याय हैं । पहला अध्याय पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशन पर है जिसे जाने-माने लेखक-पत्रकार दिलीप मंडल ने लिखा है। पब्लिक रिलेशन के इतिहास और वर्तमान को  केस स्टडीज के माध्यम से बखूबी समझाया गया है जो मीडिया के छात्रों सहित आम पाठकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। दूसरा अध्याय मीडिया और बाज़रवाद पर है जिसे टीवी जगत की मशहूर पत्रकार-एंकर श्वेता सिंह ने लिखा है। टीआरपी, विज्ञापनों का मकड़जाल, लागत और कमाई के संतुलन और असंतुलन, नैतिकता और अनैतिकता के सवाल। और अंत में, पाप, पुण्य, पत्रकारिता पर  टिप्पणी करता यह अध्याय एक इनसाइड विमर्श के रूप में एक नया नजरिया प्रस्तुत करता है। मीडिया और लोकतंत्र अध्याय में, सारिका कालरा ने मीडिया का लोकतंत्र, बाजार, मीडिया की लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही और नैतिकता पर विस्तृत लेख-जोखा दिया है। न्यू मीडिया को सारिका कालरा ने  परंपरागत मीडिया के लिए एक चुनौती माना है और उसके स्वरूप-चरित्र पर खुलकर लिखा है।

अगला अध्याय ‘बाजार में सिनेमा’ है जिसे संपादक, लेखक-फिल्म समीक्षक जयसिंह ने लिखा है। सिनेमा को कला मानने में  एक ज़माना लग गया। आज ये एक ऐसा  कला माध्यम है जो अन्य कलाओं पर भारी पड़ चुका है। साथ ही, सबसे महंगा माध्यम भी है। जाहिर है इसको बनाने में मोटी रकम लगती है तो उस रकम को वापस पाने अर्थात मुनाफा कमाने के तरीके भी अपनाए जाते हैं। इन्हीं तरीकों और मॉडलों पर इस अध्याय में विस्तृत चर्चा की गई है। सिनेमा मनोरंजन का माध्यम भले ही माना जाता है लेकिन यह समाज पर अन्य मीडिया के मुकाबले अधिक और गहरा प्रभाव डालता है। अन्य परंपरागत मीडिया के मुकाबले सिनेमा का असर स्थायी होता है। अतः बाजार यहाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आता है। भारतीय  सिनेमा के मीडिया और बाजार से रिश्ते, विदेशों में भारतीय सिनेमा, भारत में विदेशी सिनेमा और क्षेत्रीय सिनेमा के बाजार पर यह महत्वपूर्ण लेख है। ‘विज्ञापन, मीडिया और बाजार’ अध्याय में विज्ञापन जगत का मीडिया और बाजार से क्या रिश्ता है और उसके सामाजिक, आर्थिक पहलू क्या हैं इस पर गंभीर विमर्श है। इसे लिखा है रेखा सेठी ने।  विज्ञापन की दुनिया का आभासी यथार्थ, जेंडर, बच्चे, विज्ञापन और सेलिब्रिटी कैसे इस सशक्त माध्यम के  टूल बनते हैं, इस पर बेबाक टिप्पणी इस अध्याय की विशेषता है।

सोशल मीडिया आज सर्वाधिक सशक्त माध्यम है जिससे आम आदमी भी अछूता नहीं है।  मीडिया विधयार्थियों को इसकी खूबी-खामियों के बारे में जानने का इस अध्याय से अच्छा स्रोत नहीं हो सकता। जयदीप कर्णिक डिजिटल मीडिया जगत में एक स्थापित नाम है। ‘चौराहे पर खड़ा सोशल मीडिया’ अध्याय में जयदीप ने इंटरनेट के रथ पर सवार इस नए मीडिया के विभिन्न स्वरूपों पर खुलकर बात की है और इसके चरित्र, पहुँच, प्रभाव तथा बाजार में इसके कद को बखूबी समझाया है। बाजार का मतलब खरीद और बिक्री से है। तो क्या सोशल मीडिया भी खरीद-बिक्री का एक उत्पाद है या कहें माध्यम है? इसका जवाब तलाशने में यह अध्याय आपकी सहायता करता है।

पत्रकारिता का एक दौर वह भी था जब यह मीडिया न्यूज एजेंसियों पर ही निर्भर था लेकिन अब दौर बदल चुका है फिर भी, न्यूज एजेंसियों को जानने, उनकी महत्ता, पहुँच, स्वामित्व और इससे भी महत्वपूर्ण यह कि इन एजेंसियों के सामने क्या चुनौतियां हैं, उन्हें समझने के लिए प्रियभांशु रंजन का लिखा अध्याय अहम है। बागेश्री चक्रधर का लिखा अगला अध्याय ‘मीडिया के बाजार में उबाऊ और बिकाऊ’ शीर्षक से है। जो दिखता है वो बिकता है और  मांग-आपूर्ति वाले सिद्धांत को मीडिया बाजार ने उलट-पलटकर रख दिया है। अब मीडिया के बाजार में मांग पैदा नहीं की जाती बल्कि माल की आपूर्ति कर दी  जाती है जिसके बाद मांग को घटाया बढ़ाया जाता है। और इसमें मीडिया अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता है। उबाऊ को बिकाऊ बनाने के खेल में अब मीडिया भी एक बाजार बन चुका है। इसी को सामने रखता है यह अध्याय। अंतिम अध्याय ‘ नये भारत का मीडिया’ शीर्षक से है जिसे लिखा है प्रिन्ट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अग्रणी प्रियदर्शन ने। जैसा कि नाम से ही विदित होता है। इस अध्याय में उन्होंने नये भारत में मीडिया के उभरते स्वरूप और चरित्र पर खुलकर बात की  है। बात ही नहीं की है बल्कि कई  गंभीर सवाल उठाए हैं और उनके जवाब भी रखे हैं। पत्रकारिता के खासकर हिंदी भाषी छात्रों के लिए नये मीडिया के प्रत्येक पहलू को जानने की दृष्टि से, यह एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

कुल मिलकर, वर्तिका नंदा के सम्पादन में, ‘मीडिया और बाजार ‘पुस्तक जनसंचार और पत्रकारिता के सभी माध्यमों पर विशेषज्ञों के स्पष्ट, बेबाक, अर्थपूर्ण और व्यावहारिक दृष्टिकोण का दस्तावेज है।

जयसिंह

(पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव। भारतीय सिनेमा का सफरनामा, सिनेमा बीच बाजार, जीरो माइल अलीगढ़ और सजनवा बैरी हो गए हमार: गीतकार शैलेन्द्र- चार पुस्तकें प्रकाशित। प्रमुख हिंदी समाचार पत्र-पत्रिकाओं में सिनेमा, टेलीविजन और साहित्य पर 1000 से अधिक लेख, साक्षात्कार प्रकाशित। आकाशवाणी से दर्जनभर रेडियो वार्ताओं का प्रसारण। एन. चंद्रा की फिल्म बनने से पहले की दो फिल्म पटकथाओं- ‘हंगामा है क्यों बरपा’ और ‘अब के हम बिछड़े तो’ सहित विभिन्न विधाओं की 100 से अधिक पुस्तकों का संपादन। वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक साप्ताहिक समाचार पत्र में संपादक के रूप में कार्यरत। विज्ञान स्नातक, हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर और भारतीय जन संचार संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा। पत्रकारिता की शुरुआत अलीगढ़ से एक क्राइम रिपोर्टर के रूप में। एक लघु फिल्म का निर्माण, लेखन-निर्देशन। भारतीय सूचना सेवा से संबद्ध।)

Press Coverage of Media aur Bazar :


WEBSITE LINK: https://vartikananda.com/books/media-aur-bazar/

Jul 22, 2024

VN Ki Paathshala: वर्तिका नन्दा की कविताएं

4 July, 2024
Title: सत्संग  (Haathras)

सत्संग यानी सत संगति का संग
मन के संग
आस्था के संग
मन की शांति के लिए क्या जरूरी है 
भीड़ बनकर
शांति के कुछ टुकड़े पाने की कोशिश करना
असल में जहां तलाश खत्म होती है
मन का शोर शांत और होता है सच का साथ
वही है - सत्संग

वर्तिका नन्दा


5 July, 2024 
बेपरवाह

हम देखते रहते हैं
झूलता हुआ बरगद का कोई पुराना पेड़ 
पर नहीं रोकते उसे गिरने से  
हम इंतजार करते हैं कि 
पुल पूरी लापरवाही से बने
बनाने के लिए मिलने वाला पैसा 
समय पर तिजोरी में आये
पर पुल पक्का हो, 
इसके लिए रहते हैं बेपरवाह
हम इंतजार करते हैं कि 
सड़क के किनारे नाले-परनाले गंदगी से भरते रहें और हम 
उन्हें छोटा काम समझते रहें
हम सोचें सिर्फ अपना स्वार्थ। 
फिर एक दिन कहीं कोई पेड़ गिर जाता है
कही कोई पुल बह जाता है ं
कोई पुलिया टूट जाती है
सड़क बह जाती है
आस्था के मेले में कई लोग मर जाते हैं 
तब हम सारी बात उड़ेल देते हैं 
बरगद, बारिश या किसी बाबा पर 
लापरवाही और बहाने अपनी दोस्ती निभाते हैं ताउम्र।
           वर्तिका नन्दा








 20 July, 2024 

सजदे में जो हाथ उठे थे

उन पर अब बड़ी जिम्मेदारी है

मैेंने दोनों हाथों से एक घेरा बनाया है

सच की लौ है

इसकी पहरेदारी जरूरी है

~वर्तिका नन्दा


20 July, 2024 

हर प्रार्थना कुबूल नहीं होती

कुछ आसमान तक पहुंचने से पहले

हवा का गोला बन जाती हैं

कभी बरसात में गुम हो जाती हैं

कभी कोहरे में ओझिल

लेकिन इससे प्रार्थना की नमी 

कम नही होती

~वर्तिका नन्दा


21 July 2024
औरत चुप्पी को रोज आटे में गूंथ कर
अंदर निगल लेती है
सुलगती है, कटती है, सहती है
और चुप्पी के साथ बहती है
 
चुप्पी इतिहास की इज्जत
वर्तमान के षड्यंत्रों के चक्रव्यूह
और भविष्य की संभावित उतरनों के बलात्कार को
रोके रखती है
 
देश और घर
इसी चुप्पी के भरोसे
भरते हैं

सांस।।।।।।

2 august, 2024
उधार की रौशनी
 
बरसों की मेहनत
और फिर एक चमकती सफलता
फिर उभर आती है
उस चमक के उत्सव में जश्न मनाती भीड़
उस भीड़ का संघर्ष के रास्ते से कोई सरोकार नहीं
संघर्ष के बाद मिली ऊंचाई ही भाती है उन्हें
यह दुनिया गजब है
यहां रास्ता नहीं, मुकाम  तय करता है
इंसान का पैमाना


5 august, 2024
कितना सुंदर होगा उस चोर का मन
जो अपने प्रिय लेखक का सामान चुराकर भी
उसे साथ न ले जा सका
जिसने माफ़ी मांगी और शर्मिंदा हुआ 
कितनी वज़नदार होगी उसकी माफ़ी, उसकी ग्लानि
स्कूल का शिक्षक
घर का मुखिया
समाज का सरदार और 
देश का नेता कैसा हो
बिल्कुल इस चोर जैसा हो … 

8 August,2024
“Someone toils for years
 to achieve something
And one day touches the zenith
With this a herd of singers emerge
And they dance in the reflected glory
This world is a strange place
It goes along with the winners
Journey doesn’t attract many
But the prize does”



17 August,2024

लड़की को न्याय मिले

इसके लिए जरूरी है उसका मरना

क्योंकि जिंदा लड़कियां

झूठ कहती है

ऐसी झूठी लड़कियां

फिर जीते जी मार दी जाती है

इसलिए न्याय की उम्मीद की पहली शर्त है

लड़की का मरना… 



29 September,2024

लड़की को न्याय मिले

इसके लिए जरूरी है उसका मरना

क्योंकि जिंदा लड़कियां

झूठ कहती है

ऐसी झूठी लड़कियां

फिर जीते जी मार दी जाती है

इसलिए न्याय की उम्मीद की पहली शर्त है

लड़की का मरना… 



10 नवंबर, 2024
अपने का जाना
कभी कभी कोई अपना
इस तरह से चला जाता है
कि उसके साथ चले जाते हैं
त्यौहार, पकवान, खुशबू, हंसी

(पिता की स्मृति में)


1 जनवरी, 2025
प्रार्थना

नया साल बनाए रखे

संतोष,सम्मान से

जीने का हर क्षण,

शक्ति और भक्ति ताकि

तिनका तिनका जेलों में

।बनाता रहे इंद्रधनुष


~वर्तिका नन्दा














Jul 17, 2024

Jail Radio: Jind

Jail Radio: Jind

21 जनवरी, 2024

जेल में राम उत्सव- बंदियों ने गाया राम भजन

जिला जेल जींद के बंदियों ने गाया मनमोहक राम भजन

जिला जेल जींद में बंदी जयभगवान ने तिनका तिनका जेल रेडियो के माध्यम से 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक मनमोहक राम भजन गया है.

भजन गायकों की टीम

आए अवध में राम शीर्षक से लिखे गए इस भजन को 32 साल के जयभगवान ने गाया है। उनके साथ चार बंदियों- रामरूप (ढोलक वादक), शशि (हारमोनियम वादक), सुनील (मटका वादक) और गोविंद ( मटका वादक) ने वाद्यों पर साथ दिया है. इस भजन को लिखा भी जयभगवान ने ही है. 

Jul 13, 2024

2024: Guru Nanak Dev University: Hindi Department: With Professor Sunil Kumar

9 July, 2024:  प्रोफेसर सुनील कुमार से कई दिनों पहले फ़ोन पर बात हुई थी. फिर अचानक अमृतसर जाने का कार्यक्रम बना तो गुरुनानक देव विश्वविद्यालय जाने के लोभ से खुद को रोक न सकूं. लोभ की दो वजहें थीं। 2014 के आस-पास इस विश्वविद्यालय की एक शोधार्थी ने मेरी कविताओं पर एम.फिल की थी और दूसरे यह जमीन पंजाब की है जिसका मुझ पर आजीवन ऋण रहेगा। आज जो भी हूं, उसकी सांस में पंजाब है, खासतौर से जालंधर दूरदर्सन जहां बचपन में टेलीविजन की मेरी यात्रा शुरू हुई थी। यह बात कभी औऱ।

तो बात विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग और प्रोफेसर सुनील कुमार की हो रही थी। हरियाली से भरपूर विश्वविद्यालय से होते हुए उनके कमरे में पहुंची और पहला अनुभव सुकून का हुआ। उनका कमरा बेहद सुंदर और सुरुचिपूर्ण हैl जहां वो बैठे हैं, उनके पीछे गुरुनानक देव की तस्वीर है। दाहिने तरफ मुंशी प्रेमचंद, निराला और महादेवी वर्मा की तस्वीऱें और बाहिने तरफ श्री हरमिंदर साहब की तस्वीर। किसी नेता की तस्वीर यहां पर नहीं है. यहाँ अध्याम और साहित्य का डेरा है.  

मुझे बताया कि NAAC की रिपोर्ट में इस यूनिवर्सिटी को पहला दर्जा मिला है। जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा था तो इस विभाग के छात्रों ने 75 साहित्यकारों पर खामोशी से काम किया। शोध छात्रों को अलग-अलग विधाओं के विषय दिए जाते है। कभी नाटक तो कभी संस्मरण। ऐसा इसलिए ताकि शोध का सारा काम कहानियाँ और उपन्यास तक सिमट कर ना रह जाए। जब कोई शिक्षक दूरदर्शी होता है और जब उसे नएपन को लाने की आजादी मिलती है तो वह अपने विभाग को कितनी ऊर्जा दे सकता है, इसको समझने के लिए प्रोफेसर सुनील से मिलना जरूरी था

उनके कमरे में उनके शोधार्थियों से बात करने का विशेष अवसर मिला। पंजाब के अलग-अलग इलाकों से आये यह छात्र सवालों से भरे थे। इनकी कई जिज्ञासाएं थीं। शोध के लिए चुने गए इनके विषय मन को लुभाते हैं। बड़ा दिलचस्‍प था यह देखना कि कई लेखकों के जो नाम मैंने बहुत सालों से नहीं सुने थे, उन कई नामों की चर्चा यहां पर हुई. पंजाब का आतंकवाद और पंजाब के डर के बाद के सालों में पंजाब की नशे से जुड़ी हुई समस्याओं की तस्वीरें तो बनती रहीं लेकिन पंजाब की हिम्मत और पंजाब की कर्मशीलता को बहुत कम लोगों ने बड़े फलक पर दिखाया है। पंजाब कर्म की भूमि है, धर्म की भूमि है और कभी ना हारने वाले लोगों की भूमि है l








ऐसा लगता है कि कभी ऐसा कोई मौका आए तो इस विद्यालय के साथ जुड़कर अपनी जड़ों को सींचने का एक प्रयास जरूर करना चाहिए. 

हां, यह भी जोड़ दूं कि प्रोफेसर सुनील की सादगी, बड़प्पन और जबरदस्त याददाश्त ने भी खूब प्रभावित किया। ऐसे अध्यापकों की मौजूगी से यह विश्वास पुख्ता होता है कि शिक्षण की परंपरा की गरिमा और प्रतिष्ठा कायम है। 

इस संपर्क की सूत्र हमारी साथी सारिका हैं। शुक्रिया सारिका। 

Website Link:  Seminars & Talks – Vartika Nanda

Jul 6, 2024

1. Voices of Transformation in Jind’s District Jail

INDIA: In the heart of Haryana’s small industrial town of Jind, four inmates—Jai Bhagwan, Sunil, Kuldeep, and Anil—share two significant things in common. They are all incarcerated in District Jail, Jind, and they serve as radio jockeys for Tinka Jail Radio, a unique initiative that is transforming lives within the prison walls. Jind’s District Jail is one of 13 jails in Haryana equipped with its own radio station, a beacon of hope in a state with 20 jails in total.

These four men arrived in prison at different times, each with varied educational backgrounds and no prior experience in radio. Like many inmates, they initially struggled with depression and the challenge of filling endless, empty hours. However, their introduction to Tinka Jail Radio marked the beginning of a remarkable transformation.

Jail radio has given them a constructive way to spend their time, channeling their energies into creative endeavors. It has not only provided them with a meaningful activity but also helped them gain a respectable identity within the jail. Moreover, it has offered a platform to showcase and hone their singing talents. In a recent episode of Tinka Jail Radio, broadcast on YouTube on June 10, 2024, these inmates shared how the radio station has helped them make friends and find solace. This episode was aptly aired on National Friendship Day.

“When I came to the jail, I found the atmosphere unsettling. I did not know anyone. Gradually, I started making friends. The introduction of Tinka Jail Radio helped me to have new friends in the jail,” Jai Bhagwan, an inmate, radio jockey, and singer, remarked during the episode.

For Jai Bhagwan and his fellow inmates, the jail radio has become a trustworthy companion and a vital communication platform. It has immense potential to positively impact their lives, providing a sense of connection and community.

Kuldeep, another inmate who joined the jail in July 2023, as an undertrial, shared his experience: “I was not able to adjust myself to the new environment until I was acquainted with Tinka Jail Radio. I have made friends with Jai Bhagwan and many others. Now, I sing on the jail radio and feel better than before”.

Launched on January 1, 2023, Jail Radio in Haryana aims to motivate inmates towards literacy and education, enhance their creative skills, reduce depression, and foster a positive prison environment. Broadcasting for five hours each day, the content on Tinka Jail Radio focuses on education, information, and entertainment, creating a comprehensive and uplifting experience for its listeners.

The success of Tinka Jail Radio in Jind’s District Jail highlights the power of creative engagement and human connection. It proves that even in the most challenging circumstances, initiatives like jail radio can nurture hope and facilitate personal growth. Jai Bhagwan, Sunil, Kuldeep, and Anil’s stories are testaments to the transformative potential of this program, showing that with the right support, inmates can find purpose and build meaningful lives, even behind bars.

link: https://www.transcontinentaltimes.com/jind-district-jail-tinka-jail-radio/

2. Amplifying Change: The Resonance of Hope Through Karnal Jail’s Radio Waves

INDIA: In the cacophony of prison life, where solitude is a constant companion and hope often feels like a distant dream, one man found a symphony of change through the crackle of a radio mic. Ashok, a 56-year-old with a degree in mass communication, never imagined that his aspirations of broadcasting would find fulfillment amidst the confines of Karnal Jail in Haryana. Yet, against the backdrop of incarceration, he became not just a radio jockey but a beacon of transformation, weaving tales of progress and empowerment through the airwaves.

The day Ashok entered Karnal Jail in 2019 marked the beginning of an unexpected journey. Struggling with loneliness and uncertainty, his yearning for purpose led him to the jail’s radio station. There, amidst the steel bars and concrete walls, he discovered a platform to share stories, uplift spirits, and foster change. With each broadcast, Ashok’s voice reverberated, not just as a DJ but as a catalyst for hope.

Beyond spinning tracks and singing folk songs, Ashok embraced a role of profound significance within the prison community. Recognizing the power of education to break the chains of incarceration, he took on the responsibility of urging inmates to pursue higher learning opportunities. In a prison housing over 2,000 individuals, Ashok’s announcements echoed with urgency, encouraging his fellow inmates to seize the chance for personal growth and redemption.

Karnal Jail’s Symphony of Transformation: Ashok’s Radio Advocacy Sparks Inmate Empowerment

Through the jail radio’s persistent reminders, Ashok catalyzed a shift in mindset, with nearly 90% of inmates heeding his call to attend classes and pursue education. His advocacy extended beyond the confines of Karnal Jail, as he became an integral part of the Tinka Prison Research Cell, delving into the impact of jail radio and envisioning its future potential.

The establishment of prison radios spearheaded by the Tinka Tinka Foundation across Haryana reflects a broader commitment to rehabilitative justice. From Panipat to Jind, these initiatives signal a departure from punitive measures towards a more humane approach to incarceration. As the political landscape of India shifts with ongoing elections, the plight of inmates often remains overlooked. Yet, individuals like Ashok exemplify resilience and determination, striving to carve out identities and instigate meaningful change within the prison walls.

In Karnal Jail, amidst the static of societal indifference, Ashok’s voice resonates with possibility. Through the radio waves, he amplifies not just music but the collective yearning for redemption and renewal. In a world where hope is often in short supply, his story serves as a reminder that even within the darkest of circumstances, the melody of change can still be heard.

link: https://www.transcontinentaltimes.com/karnal-jail-radio-waves/

3. Echoes of Redemption: Tinka Tinka Jail Radio Transforms Lives Behind Bars 

INDIA: In the heart of District Jail Karnal, Haryana, where the echoes of confinement reverberate, lies the tale of Sonia, a resilient woman whose journey behind bars spans over two decades. Enduring the solitude of solitary confinement, Sonia’s prolonged incarceration manifested in heightened aggression and mental turmoil.

However, amidst the challenges of the Covid-19 pandemic in 2020, a beacon of hope emerged. As prisons tightened their restrictions, the Tinka Tinka Foundation (TTF) embarked on a groundbreaking endeavor – introducing jail radios across Haryana. These in-house radio stations, with inmates as participants and audiences, provided a lifeline of connectivity within prison walls.

As auditions and training for the jail radio unfolded, Sonia, with unwavering determination, seized the opportunity to become a radio jockey. Her dedication earned her the admiration of fellow inmates and the prestigious Tinka Tinka Bandini Award in 2021, recognizing her remarkable contribution to the jail radio.

While Delhi Prisons (Tihar) pioneered prison radio in 2013, Haryana’s entry into this domain in 2020 marked a significant milestone. With 10 jails now equipped with radio stations, including Karnal, the state has embraced a transformative approach to rehabilitation.

Today, Sonia is an integral part of Tinka Jail Radio and Tinka Podcasts, dedicated solely to prison reforms in India. In a poignant revelation during an interview in 2022, she expressed newfound peace, attributing it to the influence of jail radio in her life.

March heralded another milestone as the Tinka Tinka Foundation released a report analyzing the impact of jail radio on inmates. The findings underscored its pivotal role in addressing mental health issues, with 74% of respondents citing improved stress management.

As the research unveiled the diverse preferences of inmates, from music therapy to agricultural insights, it illuminated the profound impact of prison radio on rehabilitation. With 52% experiencing positive life changes and 80% satisfied with programming, the transformative power of jail radio is undeniable.

In Karnal Jail, where overcrowding is a reality, the Tinka Tinka Research Cell (TRC) conducts ongoing research to enhance prison radio’s effectiveness. As Sonia and countless others rewrite their narratives through the prison microphone, they embody the spirit of resilience and redemption in India’s evolving landscape of incarceration.

link: https://www.transcontinentaltimes.com/tinka-tinka-jail-radio/

4. “Tinka Tinka Tihar”: A Journey of Redemption Through Poetry Behind Bars


INDIA: In the heart of Tihar’s women jail number 6, Aarti, a 35-year-old life-term inmate, has found solace and redemption through the power of poetry. Her story, etched in the verses of “Tinka Tinka Tihar,” a compilation of poems by women inmates, reflects a journey from despair to hope within the confines of India’s largest prison complex.

Aarti’s life took a tragic turn in 2011, leading her to incarceration. Despite the challenges, she refused to be defined by her circumstances. The emotional turmoil of prison life, coupled with familial struggles, pushed her to seek an outlet for her thoughts and emotions.

In 2013, Aarti became a part of a unique initiative, a project aimed at harnessing the literary potential of women inmates. “Tinka Tinka Tihar” became a testament to resilience and creativity, showcasing the literary prowess of four women, including Aarti.

The impact of the project extended beyond the pages of the book. One poignant example is the mural painting outside Tihar prison, depicting the poem ‘Chaardeewaari’ written by Seema, another contributor to the book. The mural, released by the Lieutenant Governor of Delhi, is the longest in India and symbolizes the unspoken emotions of incarcerated love.

Aarti’s personal growth is evident in her pursuit of education within the prison walls. Completing over six courses, including journalism and tourism, she transformed into the jail’s librarian under Superintendent Krishna Sharma.

As “Tinka Tinka Tihar” celebrates a decade, Aarti stands as a living testament to the transformative power of art and expression. Despite the challenges, she wears her new identity proudly – a poet, singer, lyricist, and librarian, offering hope to others behind bars.

Her daughter’s achievements outside the prison walls and the recognition of the book’s anniversary have added new chapters to Aarti’s story of redemption. In a unique celebration within Tihar, Aarti, now an integral part of the jail’s cultural activities, enacts the role of the Superintendent, embodying the resilience that defines her journey.

Aarti’s narrative is a testament to the indomitable spirit that can thrive even in the harshest of environments. As she continues to inspire others, the power of the pen becomes a beacon of hope within the confines of Tihar.


AUTHOR:



Jul 3, 2024

Ranıyan Sab Jaanti Hain - Podcast: Vartika Nanda: Year 2015- 2024

 Ranıyan Sab Jaanti Hain - Podcast:  Vartika Nanda:  Year 2015- 2024

Review Of Dr Vartika Nanda Book Raniyan Sab Janti Hain - Amar Ujala Kavya - स्त्री मन के अथाह सागर का मंथन करती है वर्तिका नंदा कविता संग्रह  'रानियाँ सब जानती हैं' की कविताएं

Mar 8, 2024 Raniyan Sab Janti Hain।Podcas।t Poetry। Literature ।Year 2015 ।Vartika Nanda।

रानियों के पास सारे सच थे पर जुबां बंद। पलकें भीगीं। सांसें भारी। मन बेदम। रानियों की कहानी किसी दिन एक किस्सागो ने सुनी तो सोचा –उनकी बात जितनी कह सकूं, कह लूं।

मैं वही किस्सागो हूं। दर्द के उन किस्सों को मैंने कविता में कहने की कोशिश की है।

https://youtu.be/kMur76e5KPE?si=9ntij9xMuhu8VQLK



Promo-1

रानियां सब जानती हैं,गहरी वास्तविकता से हो कर गुज़री अनंत शब्दों की पीड़ा..

चीख़ें, कराहें, बेबसी क्रूरता,भद्दी गालियां,रिसते घाव ,अपराध की दुनियां.... 

कांपता सच, सुलगती चुप्पी, काग़ज़ों के पुलिंदे,भावनाओं की रद्दी,सत्ताओं के खेल, राजाओं की चौसर..

सब के सब उतरे कागज़ पर

रानियां सब जानती हैं 

डॉ. वर्तिका नंदा लिखित काव्य संग्रह का धारावाहिक वाचन..

वर्तिका नंदा यू ट्यूब चैनल पर.

YOUTUBE DESCRIPTION:Title- Raniyan Sab Jaanti Hain

Author- Vartika Nanda

Podcast & audio editing: Sukhnandan Bindra

वो रानी थी। पर कुछ ही दिनों में राजा को महल में एक नई रानी की दरकार हुई। रानी खुद ही महल से बाहर चली जाती तो आसानी होती पर ऐसा हुआ नहीं। तब राजा ने शतरंज की बिसात बिछाई। सिपहसालार जमा किए। राजा महल में लाना चाहता था - नई रानी। इसलिए जो रानी मौजूद थी, उस पर लगाए जाने लगे आरोप - महल पर कब्जे, बदमिजाजी और संस्कार विहीन होने के ! रानी तब भी बहुत दिनों तक डटी रही। कोई जान न पाया राजा महल में किन सुरंगों को खुदवा रहा था। रानी चुप रही। बड़ी दीवारों ने सोख लीं सिसकियां। दीवारों को आदत थी। उधर पिछले दरवाजे से नई रानी आ भी गई।

बाहर की दुनिया जान न पाई नई रानी के लिए पुरानी रानी को दीवार में चिनवाना कब हुआ और कैसे हुआ।

दीवार में चिनवा दी गई उसी रानी की है यह कहानी। जमाने गुजर जाएंगें पर रानी की इस चीख को आप भूल न पाएंगें क्योंकि सच को जानती हैं - रानियां। सिर्फ रानियां।

Vartika Nanda's book Raniyan Sab Janti Hain is a collection of poems on victims and survivors of various crimes. This book deals with the culture of silence and sets mood for gender discourse. It was listed amongst the TOP 5 books in the year 2015 by Femina.

This book was published by Vani Prakashan.

Editing and Voice over of this podcast series: Sukhnandan Bindra @sukhnandan_bindra

#raniyansabjantihain #vartikananda #vartikanandapoetry #tinkatinkafoundation #tinkajailradio

2015: This book was released during the International Book Fair at Lal Chowk Theatre, Pragati Maidan on 21st February, 2015. The panelists of the programme included Tejender Luthra (IPS), Laxmi Shankar Vajpayee, Shobha Vijender, Anuradha Prasad, Rashmi Singh (IAS) and Richa Anirudh.

2015: Raniyan Sab Janti Hain also produced a thematic representation of violence against women 'Sshhh...... A unique initiative which aimed to challenge the perception that domestic violence is limited to the lower strata of society and raise the question of whether the society and the system truly support women in breaking the silence, through a dramatic dialogue of dance, music and theatre with soaring live vocals and percussion. This was done with Arunima Kumar, a noted Kuchipudi dancer from UK. (This programme was organized for a special audience at CSOI, Chanakya Puri, New Delhi.)


released on 27 June 2024, Thursday. On Youtube:  https://youtube.com/shorts/N96pkUy-eEE?si=a1UTtOyBiSH-KP9K

Promo-2

रानियाँ सब जानती हैं,रानियों के पास सारे सच थे पर जुबां बंद। पलकें भीगीं। मन बेदम। राजा भूल जाते हैं, जब भी कोई विनाश आता है तो उसकी तह में होती है किसी रानी की आह। रानियाँ सब जानती हैं, वे जानती हैं, पत्थर की दीवारों में कोई रोशन दान नहीं और पायल की आवाज में इतना ज़ोर नहीं। चीखें यहीं दबेंगी, आंसू यहीं झपकेंगे, मकबरे यहीं बनेंगे, तारीखें यहीं बदलेंगी पर उनकी किस्मत नहीं। रानियाँ सब जानती हैं, पर चुप रहती है, बाहर वाले शायद ये नहीं जानते कि किले के अंदर बैठी रानी एलान कर चुकी है, थी.हू..रहूँगी। रानियाँ सब जानती हैं, काव्य संग्रह का धारावाहिक वाचन। वर्तिका नन्दा यूट्यूब चैनल पर।



YOUTUBE DESCRIPTION:Title- Raniyan Sab Jaanti Hain

Author- Vartika Nanda, Author Production & audio editing: Sukhnandan Bindra, Broadcaster

वो रानी थी। पर कुछ ही दिनों में राजा को महल में एक नई रानी की दरकार हुई। रानी खुद ही महल से बाहर चली जाती तो आसानी होती पर ऐसा हुआ नहीं। तब राजा ने शतरंज की बिसात बिछाई। सिपहसालार जमा किए। राजा महल में लाना चाहता था नई रानी। इसलिए जो रानी मौजूद थी, उस पर लगाए जाने लगे आरोप - महल पर कब्जे, बदमिजाजी और संस्कार विहीन होने के ! रानी तब भी बहुत दिनों तक डटी रही। कोई जान न पाया राजा महल में किन सुरंगों को खुदवा रहा था। रानी चुप रही। बड़ी दीवारों ने सोख लीं सिसकियां। दीवारों को आदत थी। उधर पिछले दरवाजे से नई रानी आ भी गई।

बाहर की दुनिया जान न पाई नई रानी के लिए पुरानी रानी को दीवार में चिनवाना कब हुआ और कैसे हुआ।

दीवार में चिनवा दी गई उसी रानी की है यह कहानी। जमाने गुजर जाएंगें पर रानी की इस चीख को आप भूल न पाएंगें क्योंकि सच को जानती हैं - रानियां। सिर्फ रानियां।

Vartika Nanda's book Raniyan Sab Janti Hain is a collection of poems on victims and survivors of various crimes. This book deals with the culture of silence and sets mood for gender discourse. It was listed amongst the TOP 5 books in the year 2015 by Femina. 

This book was published by Vani Prakashan.

#raniyansabjantihain #vartikananda #vartikanandapoetry #tinkatinkafoundation #tinkajailradio

2015: This book was released during the International Book Fair at Lal Chowk Theatre, Pragati Maidan on 21st February, 2015. The panelists of the programme included Tejender Luthra (IPS), Laxmi Shankar Vajpayee, Shobha Vijender, Anuradha Prasad, Rashmi Singh (IAS) and Richa Anirudh.

2015: Raniyan Sab Janti Hain also resulted in the production of a thematic representation of violence against women 'Sshhh...... A unique initiative which aims to challenge the perception that domestic violence is limited to the lower strata of society and raise the question whether the society and the system truly support women in breaking the silence, through a dramatic dialogue of dance, music and theatre with soaring live vocals and percussion. This was done in coordination with Arunima Kumar, a noted Kuchipudi dancer from UK. (This program was organized for a special audience at CSOI, Chanakya Puri, New Delhi.)


released on 30 June 2024 on YouTube: https://youtube.com/shorts/CsYBAiYzooQ?si=B7I2BtghSxMyn3Es


Preface 

ानियाँ सब जानती हैं

याचक बनाते महिला आयोग उखडी सांसों की पुलिस की महिला अपराध शाखाओं ढुलमुल कचेरियो और बार-बार अपराध कर कूल चबूतरे से थपकिया पाते अपराध, सब जानकर भी चुप रह रही रानियाँ…

रानियाँ सब जानती हैं, पर चुप रहती है…

रानियाँ सब जानती हैं, पर मुस्कुराती है…

रानियों के पास सेना नहीं, सत्ता नहीं, राजपत भी नहीं लेकिन उनके पास सच है…

रानियाँ जो जानती है वो राजा नहीं जानते। राजा नहीं जानते दर्द के हिचकोले लेती यह आहे सियासतों, को तख्तों को मिट्टी में मिला देती है एक दिन…

रानियाँ सब जानती हैं…रानियाँ सब जानती हैं


YOUTUBE DESCRIPTION:Title- Raniyan Sab Jaanti Hain

Author- Vartika Nanda, Author Production & audio editing: Sukhnandan Bindra, Broadcaster

वो रानी थी। पर कुछ ही दिनों में राजा को महल में एक नई रानी की दरकार हुई। रानी खुद ही महल से बाहर चली जाती तो आसानी होती पर ऐसा हुआ नहीं। तब राजा ने शतरंज की बिसात बिछाई। सिपहसालार जमा किए। राजा महल में लाना चाहता था नई रानी। इसलिए जो रानी मौजूद थी, उस पर लगाए जाने लगे आरोप - महल पर कब्जे, बदमिजाजी और संस्कार विहीन होने के ! रानी तब भी बहुत दिनों तक डटी रही। कोई जान न पाया राजा महल में किन सुरंगों को खुदवा रहा था। रानी चुप रही। बड़ी दीवारों ने सोख लीं सिसकियां। दीवारों को आदत थी। उधर पिछले दरवाजे से नई रानी आ भी गई।

बाहर की दुनिया जान न पाई नई रानी के लिए पुरानी रानी को दीवार में चिनवाना कब हुआ और कैसे हुआ।

दीवार में चिनवा दी गई उसी रानी की है यह कहानी। जमाने गुजर जाएंगें पर रानी की इस चीख को आप भूल न पाएंगें क्योंकि सच को जानती हैं - रानियां। सिर्फ रानियां।

Vartika Nanda's book Raniyan Sab Janti Hain is a collection of poems on victims and survivors of various crimes. This book deals with the culture of silence and sets mood for gender discourse. It was listed amongst the TOP 5 books in the year 2015 by Femina. 

This book was published by Vani Prakashan.

#raniyansabjantihain #vartikananda #vartikanandapoetry #tinkatinkafoundation #tinkajailradio

2015: This book was released during the International Book Fair at Lal Chowk Theatre, Pragati Maidan on 21st February 2015. The panelists of the programme included Tejender Luthra (IPS), Laxmi Shankar Vajpayee, Shobha Vijender, Anuradha Prasad, Rashmi Singh (IAS) and Richa Anirudh.

2015: Raniyan Sab Janti Hain also produced a thematic representation of violence against women 'Sshhh...... A unique initiative which aimed to challenge the perception that domestic violence is limited to the lower strata of the society and raise the question whether the society and the system truly support women in breaking the silence, through a dramatic dialogue of dance, music and theatre with soaring live vocals and percussion. This was done with Arunima Kumar, a noted Kuchipudi dancer from UK. (This programme was organized for a special audience at CSOI, Chanakya Puri, New Delhi.)


Released on 5july 2024 on youtube: https://youtube.com/shorts/U5HsKBTEq7g?si=HUG__BNBNds1jePH

महिला आयोग,

पुलिस की महिला अपराध शाखाओं,

पिलपिली कचहरियों,

सुस्ताते कानून

और

बार-बार अपराध कर

गोल चबूतरे से ताकत पाते

तमाम अपराधियों के लिए

जिन्हें जान कर भी चुप रहीं

रानियां  

LINK:https://x.com/vartikananda/status/1809228739554976194

15 august 2024
लड़कियां अपना पता खुद बनाती हैं

लड़कियां अपना पता खुद होती हैं

लड़कियों से ही बनते हैं देश के नक्शे

लड़कियों से ही लिखी जाती हैं इबारतें

जहां लड़कियां मुस्कुराती हैं

वहीं से शुरू होती है

आजादी क्योंकि आजादी की आंखें होती हैं लड़कियां

~वर्तिका नन्दा (रानियां सब जानती हैं)

Sep 18, 2024



YOUTUBE DISCRIPTION :
#crimeagainstwomen #vartikananda #raniyansabjantihain
#vartikananda  #raniyansabjantihain #crimeagainstwomen
Title: Raniyan Sab Jaanti Hain
Author: Vartika Nanda
Production & audio editing: Sukhnandan Bindra, Broadcaster
Series: Taken from page number 7 of #raniyansabjaantihain

वो रानी थी। पर कुछ ही दिनों में राजा को महल में एक नई रानी की दरकार हुई। रानी खुद ही महल से बाहर चली जाती तो आसानी होती पर ऐसा हुआ नहीं। तब राजा ने शतरंज की बिसात बिछाई। सिपहसालार जमा किए। राजा महल में लाना चाहता था – नई रानी। इसलिए जो रानी मौजूद थी, उस पर लगाए जाने लगे आरोप – महल पर कब्जे, बदमिजाजी और संस्कार विहीन होने के! रानी तब भी बहुत दिनों तक डटी रही। कोई जान न पाया राजा महल में किन सुरंगों को खुदवा रहा था। रानी चुप रही। बड़ी दीवारों ने सोख लीं सिसकियां। दीवारों को आदत थी। उधर पिछले दरवाजे से नई रानी आ भी गई।

बाहर की दुनिया जान न पाई – नई रानी के लिए पुरानी रानी को दीवार में चिनवाना

Vartika Nanda’s book-Raniyan Sab Janti Hain- is a collection of poems on victims and survivors of various crimes. This book deals with the culture of silence and sets mood for gender discourse. It was listed amongst the TOP 5 books in the year 2015 by Femina.

Website:www.vartikananda.com
https://en.wikipedia.org/wiki/Vartika...
Dr. Vartika Nanda is a prison reformer using the best practices of journalism and academia for prison reforms. She is the founder of Tinka Tinka Foundation, which works for improving prison life, including the introduction of prison radio in District Jail, Agra and the jails of Haryana. She has authored three books on prisons. Her Tinka Tinka Jail Radio Podcasts are exclusive podcasts dedicated to Indian prisons. President of India conferred the Stree Shakti Puraskar on her in 2014 for her contribution to women empowerment through media and literature. Her name has also been included in the Limca Book of Records twice for her unique work on prison reforms. Her work on prisons was taken cognizance by the Supreme Court of India in 2018. Currently, she heads the Department of Journalism, Lady Shri Ram College, Delhi University.

Oct 26, 2024


youtube discription:

Title: Raniyan Sab Jaanti Hain
Author: Vartika Nanda
Production & audio editing: Sukhnandan Bindra, Broadcaster
Series: Taken from page number 9 and 10 of #raniyansabjaantihain

अपमान – अपराध – प्रार्थना - चुप्पी...
रानियों के पास सारे सच थे पर जुबां बंद। पलकें भीगीं। सांसें भारी। मन बेदम। रानियों की कहानी किसी दिन एक किस्सागो ने सुनी तो सोचा –उनकी बात जितनी कह सकूं, कह लूं।
मैं वही किस्सागो हूं। दर्द के उन किस्सों को मैंने कविता में कहने की कोशिश की है। 

Vartika Nanda’s book-Raniyan Sab Janti Hain- is a collection of poems on victims and survivors of various crimes. This book deals with the culture of silence and sets mood for gender discourse. It was listed amongst the TOP 5 books in the year 2015 by Femina.

Dr. Vartika Nanda is a prison reformer using the best practices of journalism and academia for prison reforms. She is the founder of Tinka Tinka Foundation, which works for improving prison life, including the introduction of prison radio in District Jail, Agra and the jails of Haryana. She has authored three books on prisons. Her Tinka Tinka Jail Radio Podcasts are exclusive podcasts dedicated to Indian prisons. President of India conferred the Stree Shakti Puraskar on her in 2014 for her contribution to women empowerment through media and literature. Her name has also been included in the Limca Book of Records twice for her unique work on prison reforms. Her work on prisons was taken cognizance by the Supreme Court of India in 2018. Currently, she heads the Department of Journalism, Lady Shri Ram College, Delhi University.