10 May, 2026: NCW Chairperson Vijaya Rahatkar जी की इस पोस्ट को बेहद खुशी के साथ साझा कर रही हूं. पहले इस तस्वीर की कहानी.
थी.हूं..रहूंगी… 2012 में राजकमल प्रकाशन से छपी मेरी किताब का शीर्षक है और यह तस्वीर उसका कवर. किताब दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में रिलीज हुई थी. मुख्य अतिथि थे- प्रोफेसर नामवर सिंह. बाद में पटना में जावेद अख्तर ने इसे रिलीज किया. देश के कई राज्यों में इस पर संवाद हुआ.
पर एक बात जो सोशल मीडिया पर कम ही बताई गई लेकिन तिनका तिनका के दस्तावजों का हिस्सा रही, वह है- इस कवर को देश की कई जेलों की दीवारों पर उकेरा जाना. इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और जिला जेल आगरा शामिल हैं.
अब इस तस्वीर की बात. यह तस्वीर दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 6 (महिला जेल) में अंकित है. इसे 2024 में जेल की बंदिनियों से पेंट किया. तिनका तिनका तिहाड़ का नाम लिखा गया क्योंकि यह पहचान तिहाड़ के साथ 2013 से जुड़ी है.
यह भी कहना जरूरी है कि इस पर तिनका तिनका फाउंडेशन का कॉपीराइट है और यह कई जिंदगियों के लिए हिम्मत का मंत्र बना है. उन जिंदगियों में खुद मैं भी शामिल हूं.
NCW Chairperson का आभार. साथ ही तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक श्री संजय बेनीवाल और मौजूदा महानिदेशक श्री आनंद मोहन का आभार. जेल नंबर 6 की मौजूदा सुपरिटेंडेंट अमृता जी भी कृतज्ञता की हकदार हैं और साथ ही समूचा जेल स्टाफ. आज 2024 की एक तस्वीर भी यहां पर लगा रही हूं.
NCW Chairperson FB LINK, 9 May, 2026: Vijaya Rahatkar - 📍दिल्ली आज तिहाड़ जेल का दौरा कर महिला बंदियों... | Facebook
9 मई, 2026: दिल्ली: आज तिहाड़ जेल का दौरा कर महिला बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, कल्याणकारी उपायों, पुनर्वास पहलों तथा उनकी रहने की परिस्थितियों की समीक्षा की। इस अवसर पर महानिदेशक (कारागार) श्री आनंद मोहन, उपमहानिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह, अधीक्षक सुश्री अमिता सुमन आदि अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के विभिन्न भागों का व्यापक दौरा किया, जिसमें महिला बंदियों के बैरक एवं सेल, महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए क्रेच सुविधा, फैशन लैब, सिलाई एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र, डिजिटल लर्निंग रूम, मनोरंजन सुविधाएँ, रसोईघर, चिकित्सा सुविधाएँ तथा परामर्श कक्ष शामिल थे।
महिला बंदियों से भी संवाद कर जेल में संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। विशेष रूप से महिला बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा, परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता के माध्यम से सशक्त बनाकर उनके सामाजिक पुनर्वास को सुनिश्चित करने की पहल पर बल दिया गया।
महिला बंदियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं कल्याणकारी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी महिला बंदियों की गरिमा, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता दोहराई।
कारागार सुधारों के दृष्टिकोण से तिहाड़ एक आदर्श जेल के रूप में कार्य कर रहा है।

No comments:
Post a Comment