Title of the Book-Thee. Hoon.. Rahungi...
Oct 20, 2023
Books in Library: Photo Shoot: Students of Journalism
Jun 18, 2021
Jun 6, 2021
Tinka Tinka Prison Reforms: Books on Jails
Published by Tinka Tinka Foundation, these books are a result of several journeys to Indian jails. They present orignal version of jail life, through art, color and creativity.
Tinka Tinka Madhya Pradesh: 2018: Rs. 995/
Authored by Vartika Nanda, this book has created a milestone by making an original attempt to engage 19 people – twelve men, two women, four children (lodged with their mothers), and a warder (Prahari)- from the prisons of Madhya Pradesh. They have poured their creative efforts into something that will stand as a witness to their artistic genius. This BOOK was released by Shri Kiren Rijuji, MOS, Home, Government of India in 2018.
This is the first book of its
kind which engages souls in prisons and helps them create a rainbow of hopes.
Bank Details:
TINKA TINKA FOUNDATION
Tinka Tinka Foundation/ Andhra Bank/ New Delhi
Account number-107810100048423
IFSC- ANDB0001078
MICR -110011014
Jan 13, 2020
नए समय में अपराध पत्रकारिता
किताब का नाम: नए समय में अपराध पत्रकारिता
संपादक- संजय दिवेदी और वर्तिका नन्दा-
प्रकाशक: यश पब्लिकेशंस
साल: 2020
Feb 24, 2018
My Publications
(हिंदी के नाम पर कुछ मीठा हो जाए- भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रकाशित – गगनांचल-के दसवें विश्व हिंदी सम्मेलन विशेषांक – जुलाई अक्तूबर 2015 में प्रकाशित – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रिलीज़) BOOKS: POETRY
![]() |
Nanda, V. (2015) Raniyan Sab Janti Hain: Publisher: Vani Prakashan: ISBN 978-93- 5072-976-2(Selected amongst TOP 5 books by Femina) |
![]() |
| Nanda, V. (2012) Thee. Hoon.. Rahungi...Publisher: Rajkamal Prakashan: ISBN 978-81- 267-2232-7.(First collection of poems in the country on the issues of crimes against women) |
![]() |
| Nanda, V. (2011) Marjani: Publisher: Rajkamal Prakashan: ISBN 978-81-267-2098- 9 |
Feb 17, 2018
Sep 7, 2017
Nov 24, 2015
Tinka Tinka Tihar: Tamil: Indian Languages Festival: 2015
Authors/ Editors: Vartika Nanda and Vimla Mehra
Tinka Tinka Tihar: Hindi and English
Event: Release of Tamil edition
Platform: Indian Languages Festival
Location: India Habitat Centre, New Delhi
Year: 2015
The Tamil translation of Tinka Tinka Tihar, a musical video featuring the inmates of Tihar Jail, has been published as a book by Tinka Tinka Foundation. The book presents the songs in Tamil, Hindi, and English languages, along with the original Hindi version and English translation. It has pictures and stories of the inmates who created them, conveying the message of respect and compassion for the prisoners and motivating them to change their lives through art and culture.
The launch of the Tinka Tinka Tihar Tamil version is a landmark in India's prison reforms and human rights journey. It shows the power of music and creativity to heal and empower the oppressed sections of society.
Mar 7, 2012
Feb 13, 2012
थी. हूं.. रहूंगी...Year 2012 : Vartika Nanda: Poetry
समर्पण
अपराध से छिलती
फिर भी
उम्मीद की लालटेन थामे
हर औरत के लिए
यह पहला मौका है जब एक अपराध पत्रकार ने अपराध पर ही कविताएं लिखी हैं। एनडीटीवी में बरसों अपराध बीट की प्रमुखता और बाद में बलात्कार पर पीएचडी ने अपराध एक अलहदा संवेदनशीलता से देखने की ताकत दी। इसलिए इन कविताओं को संवेदना के अलावा यथार्थ के चश्मे से भी देखना होगा।
मेरे लिए औरत टीले पर तिनके जोड़ती और मार्मिक संगीत रचती एक गुलाबी सृष्टि है और सबसे बड़ी त्रासदी भी। वह चूल्हे पर चांद सी रोटी सेके या घुमावदार सत्ता संभाले – सबकी आंतरिक यात्राएं एक सी हैं।
इस ग्रह के हर हिस्से में औरत किसी न किसी अपराध की शिकार होती ही है। ज्यादा बड़ा अपराध घर के भीतर का जो अमूमन खबर की आंख से अछूता रहता है। यह कविताएं उसी देहरी के अंदर की कहानी सुनाती हैं। यहां मीडिया, पुलिस, कानून और समाज मूक है। वो उसके मारे जाने का इंतजार करता है और उसके बाद भी कभी-कभार ही क्रियाशील होता है।
हां, मेरी कविता की औरत थक चुकी है पर विश्वास का एक दीया अब भी टिमटिमा रहा है। दुख के विराट मरूस्थल बनाकर देते पुरूष को स्त्री का इससे बड़ा जवाब क्या होगा कि मारे जाने की तमाम कोशिशों के बावजूद वह मुस्कुरा कर कह दे - थी. हूं.. रहूंगी...।
Jun 18, 2011
राजकमल प्रकाशन से छपकर आ गई है मरजानी

पंजाब का एक छोटा-सा शहर – फिरोजपुर। 22 साल पहले यहीं से मेरा पहला कविता संग्रह आया था- मामूली सा। तब स्कूल में थी।
फिर यात्रा टीवी चैनलों से गुजरती हुई अब अध्यापन पर आ गई है। अभी लंबा सफर बाकी है। इस सफर की समूची गाथा अंदर जमतीं रहीं कविताओं ने देखी-सुनी। इन कविताओं ने असंख्य चेहरों को गौर से देखा, फिर खुद से संवाद करती रहीं, उनकी कहानी का अंदर वाचन करती रहीं।
मरजानी इसी गाथा का सार है। जो आस-पास देखा, अपनों-परायों को उधड़तो तारों में कसाव लाने के असफल प्रयासों में जो देखा, वो मरजानीहो गया। यही मरजानी आज छप कर आई है राजकमल प्रकाशन से।
इस संग्रह के लिए मरजानी से बेहतर कुछ सूझा नहीं क्योंकि मरजानियां मरने या मारे जाने का जबाव आने पर ज़्यादा जीवंत हो उठती हैं कई बार। सरकारी आंकड़े मरजानियों की कहानियां नहीं समझ सकते। मरजानी को समझने के लिए जरूरी है किसी के दिल में, किसी के आस-पास कोई मरजानी हो और उसका अहसास कहीं छूता हो।
इसलिए हो सके तो मरजानी के सफर में शरीक हो जाइए।

.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)

















