Featured book on Jail

Launch of Jail Radio Jockey Training Program in District Jail, Karnal

Apr 26, 2026

Rajdhani College: Seminar: 25 April, 2026

हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, तिनका तिनका फाउंडेशन एवं राजधानी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित संगोष्ठी 

"डिजिटल मीडियाः चुनौतियां, प्रभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व"

 शनिवार, 25 अप्रैल 2026

समयः प्रातः 10 बजे

स्थानः सभागार, राजधानी कॉलेज, राजा गार्डन, महात्मा गांधी मार्ग नई दिल्ली 


राजधानी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में "डिजिटल मीडियाः चुनौतियां, प्रभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व" विषय पर 25 अप्रैल, 2026 को राजधानी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में इंडियन हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो.के. जी.सुरेश, मीडिया शिक्षक एवं जेल सुधारक प्रो. वर्तिका नंदा, राजधानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दर्शन पाण्डेय, हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के अध्यक्ष श्री सुधाकर पाठक, डॉ.अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के निदेशक कर्नल आकाश पाटील, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विपुल सुनील मंचासीन रहे । दूसरे सत्र में विद्यार्थियों/शोधार्थियों/शिक्षकों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रो. वर्तिका नंदा ने की साथ ही प्रो. सुरुचि शिरीष, दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। इस संगोष्ठी का आयोजन प्रो. जसवीर त्यागी एवं प्रो. महेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ और संचालन श्री शुभम सिंह ने किया।



No comments: