Oct 1, 2022

2022: सुकून का पिटारा बनता वैकल्पिक मीडिया

 1 अक्तूबर, 2022

सुकून का पिटारा बनता वैकल्पिक मीडिया

डॉ. वर्तिका नन्दा 

(मीडिया शिक्षक, विश्लेषक और जेल सुघारक)

नई सदी आने तक पत्रकारिता पढ़ने आने वाले छात्रों की आंखों में कुछ चमकते हुए चेहरे बसा करते थे। वे गर्व के साथ अपने प्रिय एंकरों को अपना रोल मॉडल बताते। धीरे-धीरे सब बदलने लगा। पत्रकारिता पढ़ने वाले बच्चे अब किसी भी नाम को लेने से पहले सकुचाते हैं। वे एंकर बनना चाहते हैं लेकिन किसी एक एंकर जैसा बनना नहीं। टीवी पर चिल्लाने वाले नाखुश चेहरे उनके रोल मॉडल नहीं हैं। कोई एंकर कभी कहीं दिख-मिल जाता है, तो उसके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं लेकिन साथ में यह जोड़ना नहीं भूलते कि सब बस एक जैसे ही हैं। यह वो बदलाव है जिसे मीडिया न उगल सकता है, न निगल सकता है। इन छात्रों को पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने तक भी मीडिया में कोई रोल मॉडल दिखाई नही देता। वे इस नतीजे पर जल्दी पहुंच जाते हैं कि स्क्रिप्ट को लिखने, उसे पढ़ने वाला और इन्हें नौकरी पर रखने वाला- सभी पूंजी से संचालित हैं। यह ऐसी नाटकीय टीवी पत्रकारिता है  जो जल्दबाजी में गढ़ी गई और आगे बढ़ती चली गई। 

ऐसे में दुविधा दो तरफ से आई। पत्रकारिता के छात्र फैसला नहीं कर पाते कि आखिरकार किस तरह की पत्रकारिता उन्हें करनी है। उनके सामने कोई खास मॉडल है ही नहीं। हमाम में सब नंगे दिखते हैं और लगता है कि वे पत्रकारिता के सिवा सब करते हैं। 

दूसरी दुविधा ऑडियंस की है। टीवी के दर्शक को अब किसी पर यकीन नहीं। उसे न तो एंकर भरोसे लायक लगते हैं, न रिपोर्टर। वो हर चैनल पर कुछ  सेकंड के लिए रुकता है और तुरंत दूसरे चैनल पर चला जाता हैं। खबर के सही होने का आकलन करता है। दर्शक यह नहीं जतलाना चाहता कि वो किसी एक चैनल को बेहद पसंद करता है। जिस तरह एंकर को अपने फॉलोअर के हमेशा बने रहने का भरोसा नहीं, वैसे ही दर्शक को भी उसके सत्यवाचक होने का भरोसा नहीं। इस पूरी भागमभाग में यकीन का कद बहुत छोटा हुआ है।

इस सब के बीच टीआरपी अपना काम बदस्तूर कर रही है पर यहां भी एक बदलाव आया है। जनता किसी के सामने खुलकर यह नहीं कहती कि जो चैनल नंबर एक या नंबर दो पर है, वो हमेशा उसी को देखता है। अदल-बदल की राजनीति की तरह जनता भी अदल-बदल की भाषा बोलने और बतियाने लगी है।

अब एंकर जब किसी चैनल की नौकरी छोड़कर दूसरे चैनल पर जाता है तो जनता पर उसका भी कोई असर नहीं पड़ता। जनता जानती है कि यह पत्रकारिता वो नहीं है जिसे गांधी और भगत सिंह ने इज्जत और पहचान बख्शी थी। कमीज से लेकर जूते तक सब प्रायोजित है। उसी तरह से एंकर की स्क्रिप्ट भी। टीवी पर चिल्लाता हुआ एंकर एंटरटेनमेंट करता है। न्यूज को मनोरंजक बनाता है। उसकी भूमिका मनोरंजन से शुरु होती है और सिरदर्दी पर अंत। खबर के सिरे तक जाने से उसका ताल्लुक नहीं।  दर्शक भी टीवी न्यूज को उतनी देर ही देखता है जिससे मनोरंजन मिल जाए, सतही जानकारी भी। 

दूसरे देशों में आज भी ज्यादातर चैनल एंकर को चिल्लाने का काम नहीं देते। लेकिन हमारे यहां एंकर अपनेआप में नाटक का एक पूरा पैकेज है। उसका चिल्लाना, हिलना-डुलना, आंखों की भाषा, बॉडीलैंग्वेज, हाथों को आड़े-तिरछे घुमाना या फिर टेबल पर जोर-जोर से हाथ मारने लगना, अपने पैर पटकना,बात-बात पर रूठ-सा जाना या फिर तुनकते रहना- यह सब पत्रकारिता का हिस्सा कभी नहीं था। कई बार वे स्क्रीन पर पहलवान लगने लगते हैं और चैनल पर आए गैस्ट को जोर-जोर से डांटने लगते हैं। अतिथियों को डांटा-दुत्कारा जा सकता है, इस परंपरा के जनक भी न्यूज एंकर ही हैं।  न्यूज देखते हुए कई बार सर्कस के जोकर याद आते हैं लेकिन वे भी अपनी मर्यादा में रहते थे। यहां मर्यादा का कोई काम नहीं। यहां चिल्लाने वाला सिकंदर है। हां, एक काम बराबरी का हुआ। चिल्लाने का जितना काम एकंर करते हैं, उतना ही एंकरनियां भी। 

अब जब सुप्रीम कोर्ट यह कहता है कि चिल्लाने वाले एंकरों को अपनी सीमा में रहना चाहिए तो उसे कहने में बड़ी देर हो गई। टीवी का न्यूजरूम स्क्रिप्ट को तैयार ही इस तरह से करता है कि उसमें पूरी तरह से नाटकबाजी हो सके। अब यह उसकी आदत में शुमार है जिसका छूटना मुश्किल है। 

युवा पीढ़ी को दूरदर्शन के शांत एंकर नहीं भाते। स्वाद और मसाला निजी चैनलों में है। दूरदर्शन की खबर सही हो सकती है लेकिन रोज खिचड़ी कौन खाए। हां, चैनलों से बदहजमी होती है तो कुछ देर दूरदर्शन के दर्शन कर लिए जाते हैं। 

इसका असर दो तबकों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। एक पत्रकारिता का छात्र और दूसरा अपराधी। जेलों पर काम करते तिनका तिनका फाउंडेशन बीते कई सालों से जेल बंदियों से संवाद कर रहा है। कई बंदी खुलकर बताते हैं कि उन्हें अपराध को करने की कथित प्रेरणा टीवी के किसी एंकर से मिली जिसने अपराध की कहानियां उत्साह से बताईं।उकसाया। अब कुछ एंकर अपराधी जैसे भी देखने लगे हैं। अपराध शो करता एंकर कुछ ऐसा जतलाता है मानो वो खुद उस अपराध का चश्मदीद गवाह हो या खुद ही अपराध करके सीधे स्टूडियो चले आया हो। एंकर अपराध तो बताता रहा लेकिन इस बात पर जोर देना जानबूझकर टालता गया कि अपराध करने का अंतिम पड़ाव जेल ही होती है। अपराधियों ने तो यह माना कि अपराध करने वाला एक सुखद, चमकीली ज़िंदगी को हासिल करता है। असलियत जेल आकर पता चली।

हाल ही दिनों में दिल्ली पुलिस ने अपने पॉडकास्ट- " किस्सा खाकी का" की शुरूआत की। अब तक हुए 40 अंकों का सार यह भी रहा कि पुलिस जब अपराधी को पकड़ कर पूछताछ करती है तो कई अपराधी मानते हैं कि अपराध करने के मोह के पीछे टीवी की भाषा और छवियों का भी असर होता है। यहां पुलिस और अदालतें मौन हैं और मजबूर भी। खुद उन्हें टीवी लुभाता है। वे क्या कहें। टीवी पर दिख जाने के लोभ से उनका छुटकारा नहीं। इसलिए टीवी न्यूज की इस चॉकलेट के जरिए जो जहर पूरे हिंदुस्तान और फिर दुनियाभर में फैला है, उसे ठीक करने का समय बहुत पहले गुजर चुका। न तो दूरदर्शन अपने को बदलेगा, न निजी चैनल। ऐसे में वैकल्पिक मीडिया ही इकलौता रास्ता बचता है।

यहां जोड़ दूं जेल का रेडियो। कोरोना आया तो जिला जेल आगरा और फिर हरियाणा की जेलों में शुरु किया गया तिनका तिनका जेल रेडियो बंदियों की जिंदगी में सुकून लेकर आया। जेल में टीवी देखने की बजाय वे जेल के रेडियो को सुनने लगे। यह उनके अपने बनाए कंटेट पर आधारित है। वे खुद उसके निर्माता हैं, खुद उपभोक्ता। बिना किसी आर्थिक सहयोग के खालिस तरीके से चलने वाला जेल का यह रेडियो सूचना, खबर, ज्ञान, संगीत और मनोरंजन- सब देता है। यहां रेडियो जॉकी चिल्लाता नहीं। वो इत्मीनान और भरोसा बांटता है। जेल के अंदर की दुनिया ने जेल के बाहरवालों से बेहतर अपने लिए जादुई पिटारा खोज लिया है। इसने साबित किया है कि बिना विज्ञापन, चिल्लाहट और प्रायोजकों के चलने वाले ऐसे यज्ञ किसी भी मीडिया हाउस के आकार और प्रचार से कहीं आगे हैं। आने वाले सालों में जो समुदाय अपने लिए खुद एक वैकल्पिक मीडिया गढ़ लेंगे, वे ही रहेंगे- शोर के बीच सुखी।


(1 अक्टूबर को राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित )


______________________________________________________

International Podcast Day: Kissa Khaki Ka celebrates its 40th episode

On International Podcast Day, Kissa Khaki Ka, a unique podcast series launched by Delhi Police, completed 40 episodes this week. These are about crimes, investigation & humanity with Dr Vartika Nanda as the storyteller. 


An Old Promo of Kissa Khaki Ka:

______________________________________________________________________

Weekly Class Report: Introduction to Broadcast Media

26th - 30th September, 2022

Introduction to Broadcast Media

The week started with a combined lecture of the 2nd and 3rd year students. A presentation on the topic 'Electronic Field Production and Electronic News Gathering'. The class discussed the topic in-depth and queries were raised and answered. 

A class was conducted on the three stages of broadcast production, which is an essential part of journalism.  Dr. Nanda gave an assignment on the same that was done in class. This was followed up by a class on editing techniques and softwares in broadcast.  The nuances of mobile journalism as an revolutionary and relevant phenomenon in the modern era was also dived into. 

In the tutorial class, the students watched informative videos on the evolution of editing and the journey of modern linear editing, Editor’s Sync Guide (ESG), non-linear editing, and offline editing. These are different editing techniques. They also watched videos on how montages are made and a glimpse into the daily functioning of a mobile journalism newsroom. 

Report by-
Stuti Garg
CR- Batch of 2024

Weekly Class Report: Advanced Broadcast Media

19th – 23rd September, 2022

Advanced Broadcast Media 

The fourth week of September covered an interesting topic – ‘Comedy on Television’. The presentation for the same was prepared by Anjita Sharma and Jahanvi Aggarwal. The presentation started off with an introduction to the concept of television genres and how various programmes fit into the prescribed description. It then listed down various genres in comedy, like – improvisation, sitcom etc. It also traced the evolution of comedy and analyzed the current trends on Indian television. The presentation ended with a case study on Amazon India wherein it was concluded that comedy was the most preferred TV genre among Fire TV consumers in India in 2021. 

The class also conducted a screening of the documentary ‘Inside Asia’s Largest Cooperative Dairy’ by National Geographic. The documentary was based on Amul’s success story and highlighted how the brand has been able to maintain its smooth and efficient functioning over the years. 

Report by
Jhanvi Negi
CR - Batch of 2023

___________________________________________________________

Sep 28, 2022

Delhi Police: Podcasts: Kissa Khaki Ka: Episode 39

 Promo of Episode 39:


Watch on YouTube: https://youtu.be/MSgxhiv_Jsc

Thirty-Ninth Episode of Kissa Khaki Ka: Released on 25 September 2022:


Sep 26, 2022

आखिर कौन है दिल्ली पुलिस की आवाज़ ?

2022: Sept 26: Special story by Tipu Sultan for Headlines Live News: Story is about Vartika Nanda becoming the voice of human-interest stories of Delhi Police through the popular podcast- Kissa Khaki Ka. This exclusive podcast series, run by any police department in India, is entering its 40th episode this week.


____________________________________________________________________________

Date: Headlines Live News: 25th September, 2022

Story: आखिर कौन है दिल्ली पुलिस की आवाज़ ? | Delhi police Anchor Vartika nanda | Crime Episode



____________________________________________________________________________

Date: VN CHANNEL: 26th September, 2022

Story: कौन है दिल्ली पुलिस की आवाज। पहले नवरात्र पर एकाएक यह स्टोरी मिली है।

Link: https://youtu.be/pa-GURIiUp0

____________________________________________________________________________

Sep 24, 2022

Weekly Class Report: Introduction to Broadcast Media

19th-24th September, 2022

Introduction to Broadcast Media

This week of September was marked by some enrapturing topics being covered in class. Bhopathi Hema, Ashmi Jain and Vaishali Priya kicked off the start of the week by delivering a presentation on Electronic News Gathering (ENG) and Electronic Field Production (EFP). Dr. Nanda elaborated on the concepts and encouraged students to find out more about the differences between the two. 

'The Construction of News' was presented by Stuti Garg and Vaishali Priya. This was followed up by insights from Dr. Nanda. The class then had a discussion on what factors they think make an impact on what gets coverage. They also discussed the differences in live and recorded programmes and their structures. 

The class was instructed to follow up with research on the various topics that had been covered during the week. 

Report by:
Stuti Garg
CR - Batch of 2024

Sep 21, 2022

Books on Unique Topics

Disclaimer: The note/s given below is/ are a compilation of information taken from various sources. The references to the sources are provided at the end. The views expressed in the note/s are those of the concerned student/s/ intern/s. The blogger or the compiler will not be responsible in any manner whatsoever regarding the authenticity of the information provided in the note/s.

Name of the Book: Range: Why Generalists Triumph in a Specialized World

Author: David Epstein

Year of Publishing: 2019

Synopsis:

“The question I set out to explore was how to capture and cultivate the power of breadth, diverse experience, and interdisciplinary exploration, within systems that increasingly demand hyper-specialization, and would have you decide what you should be before first figuring out who you are.” David Epstein examined the world's most successful athletes, artists, musicians, inventors, forecasters and scientists. He discovered that in most fields--especially those that are complex and unpredictable--generalists, not specialists, are primed to excel. Generalists often find their path late, and they juggle many interests rather than focusing on one. They're also more creative, more agile, and able to make connections their more specialized peers can't see. Epstein's basic argument is that focus on early specialization is unwarranted. Starting in the world of sports he contrasts Tiger Woods (who specialized early as a golfer) with Roger Federer (who was much later to focus on tennis) and argues that when he looks more broadly at successful people, they "seemed to have more Roger than Tiger in their development stories". He then argues that while specialization is useful for the kinds of problems in closed predictable environments like a chess game or playing music, the modern world is characterized by wicked problems which requires us to deal with a new situation where we can't rely on perfecting from known experience. As he puts it: "And that is what a rapidly changing, wicked world demands – conceptual reasoning skill that can connect new ideas and work across contexts". He then expands on this general idea to argue that range, combining knowledge and experience from multiple fields and late specialization is a better focus than early specialization.

____________________________________________________________________________

Name of the Book: Quiet: The Power of Introverts in a World That Can't Stop Talking

Author: Susan Cain

Year of Publishing: 2012

Synopsis:

At least one-third of the people we know are introverts. They are the ones who prefer listening to speaking; who innovate and create but dislike self-promotion; who favor working on their own over working in teams. It is to introverts—Rosa Parks, Chopin, Dr. Seuss, Steve Wozniak—that we owe many of the great contributions to society. In Quiet, Susan Cain argues that we dramatically undervalue introverts and shows how much we lose in doing so. She charts the rise of the Extrovert Ideal throughout the twentieth century and explores how deeply it has come to permeate our culture. She also introduces us to successful introverts—from a witty, high-octane public speaker who recharges in solitude after his talks, to a record-breaking salesman who quietly taps into the power of questions. Passionately argued, superbly researched, and filled with indelible stories of real people, Quiet has the power to permanently change how we see introverts and, equally important, how they see themselves. Taking the reader on a journey from Dale Carnegie’s birthplace to Harvard Business School and from a Tony Robbins seminar to an evangelical megachurch, Cain charts the rise of the Extrovert Ideal in the twentieth century and explores its far-reaching effects. She talks to Asian-American students who feel alienated from the brash, backslapping atmosphere of American schools. She questions the dominant values of American business culture, where forced collaboration can stand in the way of innovation and where the leadership potential of introverts is often overlooked. And she draws on cutting-edge research in psychology and neuroscience to reveal the surprising differences between extroverts and introverts.

____________________________________________________________________________

References:
https://www.goodreads.com/book/show/41795733-range
https://davidepstein.com/the-range/
https://www.goodreads.com/book/show/8520610-quiet
https://susancain.net/book/quiet/

Compiled by:
Stuti Garg
Batch of 2024
B.A. (Hons.) Journalism
Lady Shri Ram College for Women, University of Delhi

Teachers Day: LSR: 2022: Department of Journalism

Department of Journalism, Lady Shri Ram College for Women celebrated Teacher's Day on 5th September, 2022 . The event took place in Media Lab. The occasion was filled with joyous and energetic dance and music performances by the students, followed by beautiful poems dedicated to the professors of department. The teacher's hearts were touched by the heart warming words of students. The occasion was full of joy, sentiments, excitement, laughter and love.


Watch on YouTube: https://youtu.be/MNRZJI7WBos

Delhi Police: Podcasts: Kissa Khaki Ka: Episode 38

   Promo of Episode 38:


Watch on YouTube: https://youtu.be/ZA69i99Etys

Thirty-Eighth Episode of Kissa Khaki Ka: Released on 18 September 2022:


मैंने आवाज को देखा है

अतीत को समेटते हुए हुए भविष्य की खिड़की को खोलने के काम को बखूबी किया है- ब्रॉडकास्टर विजय लक्ष्मी सिन्हा की किताब – मैंने आवाज को देखा है- ने । प्रकाशन विभाग से प्रकाशित यह किताब आकाशवाणी की यात्रा को सामने रखती है जिसे आज की पीढ़ी काफी हद तक जानती तक नहीं।

1921 में शुरू हुई रेडियो की एक छोटी से यात्रा से लेकर अब तक कैसे साहित्य, समाज, संस्कृति इतिहास, राजनीति, शिक्षा सरोकार- इन सब को  समेटते हुए आकाशवाणी ने जिंदगियों को छू लिया है, उसे यह  किताब विस्तार से कहती है। इस किताब को 9 हिस्सों में बांटा गया है- आकाशवाणी, रेडियो समाचार, रेडियो साहित्य, संगीत, श्रव्य नाटक, महिला कार्यक्रम, बाल कार्यक्रम, क्रमीय कार्यक्रम और विविध भारतीय।

खास बात यह है कि विजयलक्ष्मी सिन्हा खुद बरसों आकाशवाणी का हिस्सा रहीं। उनके पास गहरे अनुभवों और संस्मरणों का संसार है। ।मीडिया के छात्रों के लिए यह किताब जरूरी है। प्रकाशन विभाग देश की एक सम्मानित और स्थापित प्रकाशन संस्था है लेकिन तब भी इस किताब को वह जगह नहीं मिल पाई जिसकी, वह असल में हकदार है।


Sep 17, 2022

Weekly Report: Batch of 2024: Week 1 of September 2022

 1st September – 9th September, 2022 

Introduction to Broadcast Media

In the first week of August, which is also the first week of Semester 3, the topic ‘ Basics of a Camera’ was started, from Unit 4, Visual Grammar. The presentation for this topic was taken up by Ishita Bhalla. Discussions in the class included comprehensive explanations, along with relevant, informative pictures. It covered the basic components of the camera and user controls. 

Followed by this, Types of shots, like extreme long shots, long shots, mid shots, close shots and other shots like reverse, fast motion, etc.; Camera movements were discussed, with examples.  This, too, was an elaborate discussion. 

The next topic was ‘What is a Visual’ and ‘Visual Culture for Media Studies’, the presentation for the same was taken up by Nishita, explaining the Visual Culture Perspectives in a very interesting way. 

Additionally, a written assignment on ‘Basics of visual’ was given, in 800 words. Pointers were provided, which were advised to include in the assignment. 

The other two assignments given by Dr Vartika Nanda were the relevance of shots and the politics of the image. Moreover, students were encouraged to look for relevant practical examples, to enhance their comprehensive abilities and critical analytical skills. Students were also asked to refer to textbooks available in the college library.

Written by:
Aastha Monga
Batch of 2024
B.A. (Hons.) Journalism
Lady Shri Ram College for Women, New Delhi

Insa Miliye: Gyanvani, IGNOU

2022: September 17: Insa Miliye, a special program of Gyanvani, IGNOU today broadcasted the first episode of their talk with Dr. Vartika Nanda on her journey of Tinka Tinka Prison Reforms, establishing jail radios in District Jail, Agra and Haryana and also about her books on jails, including Tinka Tinka Dasna and Tinka Tinka Madhya Pradesh. The Talk will be broadcasted in two episodes. 

Discussant: Shri Yogesh Kanava, former senior broadcaster, All India Radio, Jaipur, Rajasthan.

Sep 16, 2022

Weekly Class Report: Advanced Broadcast Media

 12th – 16th September 2022

Advanced Broadcast Media 

The third week of September covered two topics – ‘Community Video’ and ‘Participatory Communication’. Community video was presented in class by Astha Modi and Anushka Sree. The presentation covered various aspects of community radio, like – different types of community media, community video in India and various community video initiatives in India. It further covered initiatives like Video SEWA, DRISHTI, Video Volunteers and IndiaUnheard in detail. 

The next presentation was on the topic ‘Participatory Communication’ and was presented in class by Jhanvi Negi and Puja Bhuyan. The presentation acquainted the class with the concept of participatory communication and explained the nature and characteristics of the same. It further explained the concept in reference to the two major approaches of participatory communication – Freire’s Dialogic Pedagogy and Access, Participation and Self-Management in UNESCO Discourse. In addition to the content shared in the presentation, Dr Nanda gave her inputs regarding the topic to make it easier to understand and relevant to the syllabus.

Apart from the presentations, Dr Nanda collected the internal assignments for the fifth semester from the students. She also discussed setting up a small library outside the media lab that would function purely on the basis of donation of books, newspapers, magazines etc by the students. The idea behind the initiative is to inculcate the habit of reading among students and utilize vacant spaces in the department in a creative manner. The students enthusiastically volunteered to be a part of the initiative and started brainstorming ideas to make the initiative more unique and creative. 

Report by
Jhanvi Negi
CR - Batch of 2023

__________________________________________________________________________

Sep 15, 2022

IIMC: हिन्दी दिवस

September 15, 2022

IIMC: हिन्दी दिवस पर अचानक संस्थान की लाइब्रेरी में जाना हुआ तो किताबों की एक मोहक प्रदर्शनी मिली। इसमें तिनका तिनका डासना और तिनका तिनका मध्य प्रदेश प्रमुखता से सजी हुईं दिखाई दीं। मेरी लिखी मीडिया की कुछ किताबें भी। हिन्दी दिवस पर हिन्दी की अपनी किताबों को मिले इस सम्मान से अभिभूत हूं।

Sep 12, 2022

Delhi Police: Podcasts: Kissa Khaki Ka: Episode 37

  Promo of Episode 37:


Watch on YouTube: https://youtu.be/LrI-kN6juwM

Thirty-Seventh Episode of Kissa Khaki Ka: Released on 11 September 2022:


Sep 10, 2022

Weekly Class Report: Advanced Broadcast Media

 5th - 9th September, 2022

Advanced Broadcast Media 

The second week of September continued with the previous week’s topic – Public Service Broadcasting – for the paper 'Advanced New Media’. The presentation by Tanya Pratap and Priyanshi Bhardwaj covered various aspects related to ‘All India Radio’ and ‘Doordarshan’. It focused on the model of broadcasting, mode of funding, advertising etc on the two platforms. 

Dr Vartika Nanda shared her expertise regarding the same and educated the students about the functioning of the two platforms. She also discussed the various ministers from the Ministry of Information and Broadcasting and how this portfolio has played a crucial role in their future careers. The week ended with Dr Nanda briefing the students about their upcoming assignments that need to be submitted on the 12th of September, 2022. 

Report by
Jhanvi Negi
CR – Batch of 2023

_________________________________________________________

Sep 9, 2022

Weekly Class Report: Advanced Broadcast Media

29th August – 2nd September, 2022

Advanced Broadcast Media 

The last week of August covered the topic of ‘Public Service Broadcasting’ for the paper ‘Advanced Broadcast Media’. The presentation for the same was made by and presented in class by Tanya Pratap and Priyanshi Bhardwaj. The presentation covered several aspects of PSB, like – characteristics of PSB, PSB models in different countries, elements of PSB etc. These subtopics gave the students an insight into the working of public service broadcasters and highlighted the facts that make this model unique. 

Additionally, Dr Nanda encouraged the students to read about PSB models in countries like Canada, Japan and France and pen down their findings as a part of their written assignment. She also asked the students to read about the history and functioning of the BBC and then go through some research papers on the same to understand the PSB model in Britain. The lecture ended with Dr Nanda briefing the students about their impending assignments for the semester and then giving them time to work on the research work given in class.

Report by
Jhanvi Negi
CR - Batch of 2023
___________________________________________________________

Sep 8, 2022

2022: संस्थान से तिनका तिनका तक: पत्रकारिता जेल और मीडिया की पाठशाला (IIMC News)

 

Read the full Newsletter here: https://online.fliphtml5.com/nmxtu/cnjk/

शिक्षक दिवस विशेष: वह टीचर, जिसने जेल के क़ैदियों की ज़िंदगी को सुधार दिया!

शिक्षक दिवस पर साहिबा ख़ान कहानी सुना रही हैं वर्तिका नंदा की, जिन्होंने जेल के क़ैदियों की ज़िंदगी में सुधार के लिए जाना जाता है। जेल सुधारक संस्था तिनका तिनका फ़ाउंडेशन, जिसने जेल के क़ैदियों की ज़िंदगी को सुधारने में जो अभूतपूर्व काम किया है, वर्तिका नंदा उसकी फ़ाउंडर हैं। साहिबा उस संघर्ष की कहानी बयान कर रही हैं, जिससे गुज़रकर वर्तिका नंदा ने अपने अध्यापिका के फ़र्ज़ को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।



Courtesy: ABP Live