Sep 2, 2026

Book Review: Ja se Jail

मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक छात्र हूं। मैने हाल ही में -ज से जेल- को अमेज़न से खरीदा था। इस किताब को मैने पूरा पढ़ा। मेरे लिए इसे पढ़ना नए तरह का अनुभव था। पहली बार जेल का मुझे वो अर्थ समझ में आया, जो मुझे आज तक नहीं पता था ।इस किताब में जेल की जिस हकीकत और वास्तविकता की कहानी कही गयी है वह बिल्कुल सजीव है। जेल शब्द से स्वाभाविक तौर पर सभी की धारणाएं एक ऐसे स्थान के बारे में होती है जहां बुरे लोग रहते हैं उसी धारणा को बदलता है- यह उपन्यास ज से जेल। 

इस किताब को पढ़कर एक अलग और अनूठी आजादी महसूस होती है। इस किताब में कई सीख ऐसी हैं जिनका जीवन के हर मोड़ में एक मायने है। किताब को पढ़ने के दौरान और बाद में भी मैंने कई परिवर्तन अपने अंदर महसूस किए। दुःख को देखने का नजरिया पहले की तुलना में कहीं गुना अधिक बदला। जीवन में मिले हर व्यक्ति और वस्तु का आभार व्यक्त करने का स्वभाव मेरे अंदर विकसित हुआ और गैर जरूरी बातों को नजरअंदाज करने की कला भी सीखी और अंत में सबसे बड़ी सीख मुझे इस उपन्यास से यह मिली कि बंधन किसी को बांधता नहीं बल्कि एक ऐसी परिस्थिति देता है जिसमें रहकर व्यक्ति पहले से कई गुना अधिक  बहतर और सफल होकर निकलता है। 



इसलिए में इस किताब को अपने अब तक के जीवन के उत्थान के लिए सर्वश्रेष्ठ समझता हूं।आप जब भी इस किताब को पढ़ेंगे तो अपने अंदर अवश्य ही ऐसे बहुत-से परिवर्तन महसूस करेंगे जिसकी शायद आपने कभी कल्पना भी न की हो। यह मेरा सिर्फ अनुभव ही नहीं, विश्वास भी है ।  

Amazon: https://www.amazon.in/Ja-Se-Jail-Novel-Book/dp/9375738809

No comments: