Featured book on Jail

Book Launch at Hindi Bhawan: 16 May, 2026

May 20, 2026

Book Launch at Hindi Bhawan: 16 May, 2026

16.5.26 को "हिंदी भवन" विष्णु दिगंबर मार्ग,आईटीओ,नई दिल्ली में सामयिक प्रकाशन द्वारा सुप्रसिद्ध लेखिका "पुष्पा सिंन्हा" के उपन्यास "जेल समाधि" का लोकार्पण हुआ और उपन्यास पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में अध्यक्ष के रूप में प्रख्यात साहित्यकार सविता चड्ढा रहीं। मुख्य अतिथि की रूप में एनडीटीवी की पूर्व प्रस्तोता और LSR कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वार्तिका नंदा थीं। विशिष्ट अतिथि और वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध आलोचक और कथाकार श्री महेश दर्पण, मुझे और चर्चित लेखक विवेक मिश्र को आमंत्रित किया गया। इस उपन्यास के केंद्र में  7 साल से जेल में रह रहे निर्भय कांड के एक अभियुक्त की एक काल्पनिक आत्मकथा थी। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कविता सिंह प्रभा ने और धन्यवाद ज्ञापन सामयिक प्रकाश के मुखिया श्री महेश भारद्वाज ने किया।



कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री हीरालाल नागर, पुनीता सिंह,अंजू क्वात्रा, कुमार सुबोध, शकुंतला मित्तल,मनोरमा, ज्योति स्वरुप उपाध्याय,वीणा अग्रवाल रहे।




 






No comments: