May 31, 2012

A student-teacher relationship


चुप्पी

कमरे की खिड़कियां और रौशनदान
बंद कर दिए हैं
कुछ दिनों के लिए

हवा ताजी हो तो
हमेशा ऐसा नहीं होता

बाहर का बासीपन कमरे में आता है
तो चेहरे पर पसीने की बूंदें चिपक जाती हैं

बंद कमरे में
अलमारी के अंदर
सच के छोटे-छोटे टुकड़े
छिपा दिए हैं
लब अब भी सिले हैं

जिस दिन खिड़कियां खुलेंगीं
लब बोलेंगें
लावा फूटेगा
हवा कांप उठेगी

नहीं चाहती कांपे बाहर कुछ भी
इसलिए मुंह पर हाथ है
दिल पर पत्थर
.................

May 21, 2012

संसद से सड़क तक– हम धन्यवाद नहीं कहते

रानियां सब जानती हैं
उनकी आंखों में सपने
तैरते ही नहीं
वे अधमुंदी भारी
पलकों से रियासतें देखती हैं
सत्ताओं के खेल
राजा की चौसर

वे इंतजार करती हैं
अपने चीर हरण का
या फिर आहुति देने का

वे जानती हैं
दीवार के उस पार से
होने वाला हमला
उन्हें ही लीलेगा
पहले

पर वे यह भी जानती
हैं
गुलाब जल से चमकती
काया
मालिशें
खुशबुएं
ये सब चक्रव्यूह हैं

वे जानती हैं
पत्थर की इन दीवारों
में कोई रोशनदान नहीं
और पायल में दम नहीं

मकबरे यहीं बनेगें
तारीखें यहीं बदलेगीं
पर उनकी किस्मत नहीं
रानियां बुदबुदाती
हैं

गर्म दिनों में सर्द
आहें भरतीं हैं
सुराही सी दिखकर
सूखी रहती हैं –
अंदर, बहुत अंदर तक (( थी हूं रहूंगी से)


म्यूजिकल चेयर खेलने की घंटी बज चुकी है। दौड़ दिलचस्प होती दिख रही है। खास तौर पर इसलिए कि मामला देश की सबसे बड़ी और सबसे सुनहरी कुर्सी का है। पर इस खेल में मजे से ज्यादा किरकिराहट है और वही खेल के स्वाद को फीका भी कर रही है।

राष्ट्रपति के तौर पर अपनी अंतिम विदेश यात्रा से लौटते हुए विमान में देश की प्रथम महिला ने इस बात को साफ किया कि राष्ट्रपति की विदेश यात्रा को सरकार तय किया करती है, न कि राष्ट्रपति भवन। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहली या अंतिम राष्ट्रपति नहीं हैं जिनके साथ उनका परिवार यात्रा पर गया हो। इससे दुखद और क्या होगा कि किसी देश की प्रथम महिला को ऐसे विवादों और सवालों का जवाब देना पड़े जो उनके कार्यकाल से पहले या उनके बाद भी उपज सकते थे। कार्यकाल का अंतिम समय, जो कि सुखद और भावुक क्षण होना चाहिए या फिर उपलब्धियों पर गरिमामय उल्लास का भी, वहां बेवजह के सवालों के जवाब देने की मजबूरी राष्ट्रपति के स्तर से ज्यादा सामाजिक जड़ की कमजोरी ही दिखती है।

देश का अगला राष्ट्रपति कौन हो- इसकी तमाम चिंताओं के बीच दरअसल इस समय एक नई राजनीति मौजूदा राष्ट्रपति की काबिलियत को लेकर शुरू हो गई है। दलित राष्ट्रपति, मुस्लिम राष्ट्रपति, सिख राष्ट्रपति, महिला राष्ट्रपति के बाद इस बार क्या हो, इस पर बहस का बाजार गर्म है। नए आगमन को लेकर चर्चाएं हैं पर जिनकी विदाई है, वे इससे कहीं ज्यादा चर्चा और विवाद का केंद्र बना दी गईं हैं।

तस्वीरें काफी तेजी से बदलती हैं। जुलाई 2007 में को मीडिया की सुर्खियां प्रतिभा सिंह पाटिल थीं - देश की पहली महिला राष्ट्रपति, सौम्य, सजग, संवेदनशील वगैरह। उनके लिए वे तमाम विश्लेषण इस्तेमाल किए गए जो किसी की गरिमा को चार चांद लगा सकें। यह बार-बार याद दिलाया गया कि वे आज तक कभी कोई चुनाव नहीं हारी हैं और बेहद प्रतिभावान है। उनके साथ उम्मीदों की एक भारी पोटली बांध दी गई। उनके जहन में भी महिला सशक्तिकरण और मजबूत भारत का सपना हमेशा रहा और उसे निभाने में यह पांच साल पंख लगाकर उड़ भी गए। अब लगा था कि यह समय उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन का होगा।

पर अब एक नई तस्वीर उभर रही है। यहां विवाद हैं। उन्हें क्यों चुना गया, क्या वे इस काबिल थीं, क्या वे वाकई राष्ट्रपति के तौर पर इस देश के लिए कुछ कर पाईं, उनकी यात्राओं पर 205 करोड़ रूपए का खर्च क्यों और कैसे हुआ, उनके परिवार ने उनके पद का कितना दुरूपयोग किया, उनके बेटे और पति ने कैसे अपने लिए कई सुविधाएं जुटा लीं, उन्हें पुणे की जमीन किस आधार पर मिली, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ किया या नहीं और क्या वे महज एक रबर स्टांप राष्ट्रपति थीं वगैरह। सवालों की झड़ी लंबी है। इन सवालों पर सोचने की जरूरत भी महसूस की जा सकती है पर साथ ही यह भी लगता है कि यह तमाम सवाल एक गलत समय पर उठे हैं और इसलिए इनका औचित्य भी कमजोर दिखाई देता है क्योंकि इन्हें शायद किसी विमर्श के लिए उठाया ही नहीं गया है। यह सब सवाल न तो चिंता की वजह से उठाए गए हैं और न ही किसी तरह के चिंतन के लिए। यह सवाल सिर्फ सवालों की भीड़ को खड़ा करने के लिए उठाए गए हैं। वैसे भी अगर वे एक रबर स्टांप राष्ट्रपति थीं तो फिर ज्ञानी जैल सिंह या फरूखीद्दिन अली अहमद क्या थे। तमाम राष्ट्रपति किसी न किसी स्तर पर रबर स्टांप रहे पर उन्हें लेकर इस तरह की तीखी टिप्पणियां नहीं हुईं।

दूसरे, बाकी बहुत से नेताओं या शीर्षस्थ पदाधिकारियों के मुकाबले प्रतिभा पाटिल ने यहां भी समझदारी ही दिखाई। वे उलझीं नहीं। पुणे की जमीन को लेकर विवाद हुआ तो उन्होंने उसे लौटा ही दिया लेकिन उनके इस कदम पर कोई प्रशंसात्मक खबर नहीं बनी। इसके अलावा उनके विद्या भारती शिक्षण प्रसारक मंडल पर कभी विस्तार से चर्चा नहीं की गई। यह मंडल अमरावती, जलगांव और मुंबई में स्कूल और कालेज चलाता है। उन्होंने श्रम साधना ट्रस्ट के तहत दिल्ली, मुंबई और पुणे में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल भी बनाए पर वे भी कभी सकारात्मक खबर का केंद्र नहीं बने। इसी तरह जलगांव का इंजीनियरिंग कालेज और चीनी की फैक्टरी भी खबर से दूर रहे।

इस बार वजह साफ समझ में आती है। जिस वजह से प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति के पद के लिए चुना गया, वही उनका विरोधी भी साबित हुआ है। उनका महिला होना, सौम्य होना और चुप्पी को साधे रखना। बेहद मुखर राजनीतिक माहौल और उद्देलित मीडिया के बीच यह काबिलियत नाकाबलियत ही ज्यादा है। अगर ऐसा न होता तो नरेगा और राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण को लेकर राष्ट्रपति जिस तरह लगातार सक्रिय और चिंतित रहीं, उन पर इस समय शायद कसीदे गढ़े जाते। पर चीजें बदलती हैं। कई बार विदाई को आभार की बजाए नकारात्मक तरीके से अंजाम दिया जाता है। इस बार भी यही हुआ है पर लगता है कि कम के एक देश की प्रथम महिला को तो कम से कम महिला होने का खामियाजा भुगतने से बचाया जाता और कम से कम यहां तो मीडिया महिला के प्रति भेदभावी रिपोर्टिंग से उबर पाता। यह गैर-जिम्मेदाराना, एक-पक्षीय और महिला के विपक्ष में की जाने वाली रिपोर्टिंग की एक ऐसी मिसाल है जिसे सालों याद किया जाएगा। वैसे भी वे रानियां ही क्या जिन्हें अंजाम भुगतने न पड़ें।

May 14, 2012

The man in ‘show’ business

Monday, May 12, 2012

Manoj Sharma, Hindustan Times

He is a ‘journalist’ of a different kind: For Aakash, the cellphone, not the pen, is mightier than the sword. His BlackBerry has over 3,000 contact numbers — of everyone who is someone in the country. And he also claims to have launched many fresh faces on news television. Aakash (he uses his first name only) heads the ‘guest desk’ of the news channel CNN-IBN. His job is to organise talking heads for various shows hosted on the channel.


“I work closely with the editor-in-chief and the news desk and source the best analysts, newsmakers and experts for the special shows hosted on the channel. Except my editors, few people in my office know what I do,” says the 34-year-old.

After passing out of Indian Institute of Mass Communication, Aakash joined DD News in 2002, where his senior offered him three options: Either he could work as a guest coordinator, reporter, or a producer. “I chose the first option and have no regrets,” says Akash, who was born and brought up in Patna.

 Aakash arranges for about 12 guests every day for the channel, including for the prime time 9.00pm news. His day begins with calling people at 7.30 in the morning from the bathroom itself. He claims to remember contact numbers of at least 150 guests.

“At times, I feel like a call centre guy; I speak to at least 40 people before I get the required number of guests. Journalists and politicians are the most accessible; serving bureaucrats and some industrialists are not quite so,” he says, adding, “Once when I called a constitutional expert at 10.30pm, he yelled at me and said, ‘you are an idiot of the highest order. This is not the time to call anyone’. In my field of work, one has to be persuasive, without ego and chatty,” says Aakash, who has authored a book titled ‘Verbal and Non-Verbal Communication’, which imparts lessons in communication skills.

Fifteen minutes into the conversation and you realise that Aakash indeed loves talking. He regales you with the tales of follies and foibles of his own and those of his guests.
However, Aakash’s job does not end with getting consent of the guest for the show — he also manages the logistics of the guest’s travel to the studio and ensures that they get a warm welcome. The type of car he sends to pick the guest depends on his status, he says.

“Once when I was at DD News, I invited a former diplomat to the studio. He was furious when he arrived. Later, our driver told me that the car had broken down on the way and he had to ask the guest to push the car,” says Aakash, adding that he often faces the music for others’ mistakes. “I am responsible if the guest is unhappy about something, if he does not speak well on the show or does not arrive on time,” he says.

That is not the only job hazard. Aakash has to guard against cases of mistaken identity too. To cite an example, he refers to the mix-up that happened a few years ago on BBC News 24 channel, when a man called Guy Goma, a graduate from Congo, appeared on the news channel in place of an IT expert.

And then he refers to his own case. “At my previous office, I called former Indian cricketer Chetan Sharma and he agreed. In the evening, to my horror, another Chetan Sharma, also a cricketer, arrived at the studio. I realised I had dialled the wrong number,” laughs Aakash.
There have been occasions, especially during important debates in the Parliament, when he had to virtually push politicians through waiting crowds of cameramen and reporters of other channels into his car parked outside to take them to his studio for the show. “If I don’t do it, my competitor will take them,” he says.

However, the most difficult part of his job, he says, is to cancel a guest for a show. “It happens when we get a better alternative to someone already invited. Then I have to tell blatant lies that the show has been cancelled or the topic has changed. There have been times when I had to cancel guest appointments after the lights and cameras were set up at their homes. In such a situation, I tell them that the satellite connection or the phone line is not working. I am sick of lying now, but I cannot help it; the show must go on,” he says.

Aakash says that he often get requests from marginalised or out-of-news politicians for an invitation to shows on his channel. “But we have a strict criteria for inviting guests — fluency in English is important, though Lalu Prasad Yadav is an exception. Besides, I need to know the views of my guests in advance so that we do not end up with people with similar views. On a day of big incident such as a terrorist attack, what also matters is how far the guest lives from our studio.”

A key requirement of his job is to hunt for fresh faces for various shows. “Many people who were nervous the first time have now decoded television. They love being on air. Some people keep going through their notes till the time they enter the studio,” says Aakash.

He loves his job as it has got him an opportunity to develop personal equation with his famous guests. “If the guest is very important, I personally go to pick him up. Since I am not a reporter, the guest does not fear being quoted and opens up easily. Once I went to pick Mallika Sherawat and I found that contrary to her image, she is a sober, decent and a down-to-earth person,” he says.

Aakash claims he is not in awe of the rich and famous any more but regrets not getting himself photographed with mountaineer Edmund Hillary, when his channel did a show with him.
Aakash, who lives in Noida and is single, says that even his parents are yet to get a hang of what he does on television. “My father often wonders what I get paid so well for,” says Aakash, whose second book on television journalism will be published soon.

May 12, 2012

पाखंडी बाबा और पाखंडी चैनल

(मुकेश कुमार)

ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। निर्मल जीत सिंह नरूला नामक जो धोखेबाज़ बाबा तमाम न्यूज़ चैनलों पर काबिज़ होकर जनमानस पर छा गया था और एक संक्रामक रोग की तरह फैलते हुए जनता को दिग्भ्रमित करने में लगा हुआ था, वह महीने भर के अंदर ध्वस्त हो गया। देश के सर्वाधिक टीआरपी रेटिंग वाले दस कार्यक्रमों की सूची में आठ स्थानों पर बिराजने वाला ये फ्रॉड एक पखवाड़े के अंदर ही पचास कार्यक्रमों की सूची में भी जगह पाने के लिए तरसने लगा। वह मज़ाक और लतीफ़ों का पात्र बन गया। जगह-जगह उसके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ हो गईं। लोग खुले आम उसे धोखेबाज़, चार सौ बीस, पाखंडी और जाने क्या-क्या कहने लगे। उसकी निंदा करने वालों की लाइन लग गई। देश भर में अंध श्रद्धा के विरुद्ध आंदोलन चलाने वालों को नई ऊर्जा मिल गई और वे सड़कों पर उतर आए। निर्मल बाबा के पुतले फूँकने लगे, उसकी अर्थियाँ सजाई जाने लगीं और उसे गिरफ़्तार करने की माँगें की जाने लगीं। यही नहीं, उसके भक्तों की फौज भी गायब होने लगी और करोड़ों रुपए का उसका दैनिक संग्रह चंद लाख तक पहुँच गया। और ये चमत्कार हुआ मीडिया की ही बदौलत। जी हाँ उसी मीडिया की बदौलत जिसने उसे बनाया था, प्रतिष्ठित किया था। मनोरंजन के नहीं न्यूज़ के चैनलों ने ये काम किया। हालाँकि ये मूर्तिभंजन स्वेच्छा से नहीं किया गया। उनकी इच्छा तो इस नए बनते अरबपति बाबा से माल लूटने की थी, उसकी काली कमाई में हिस्सेदारी करने की थी। मगर वे फँस गए और जाल से निकलने के लिए उन्हें खुद को बाबा विरोधी दिखाने की ज़रूरत आन पड़ी। अचानक वे अंध विश्वास विरोधी दिखने को मजबूर हो गए। एकदम से प्रगतिशीलता का लबादा उन्होंने ओढ़ लिया और क्रांति की मशाल लेकर निकल पड़े समाज को बदलने के लिए। इस क्रम में उनका दोहरा रवैया भी बेनकाब हो गया। उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठे, मगर वे निर्लज्जता से उन्हें पचा गए। कुछ चैनलों ने तो फिर भी बेशर्मी नहीं छोड़ी, बल्कि आज भी निर्मल बाबा के पेड कार्यक्रम वैसे ही दिखा रहे हैं, बिना ये बताए कि ये प्रोग्राम नहीं विज्ञापन हैं। लेकिन क्या करें बेचारे। धंधे में मुनाफ़े के लिए कुछ छल-प्रपंच तो करने ही पड़ते हैं।

दरअसल, निर्मल बाबा का चमत्कार किसी अलौकिक शक्ति या सिद्धि ( जो कि होती भी नहीं है) का नहीं पैसे का चमत्कार था। बड़ी ही चतुराई से उसने अपने बिज़नेस मॉडल में चैनलों को खासी अहमियत देते हुए उसे मार्केटिंग-ब्रांडिंग यानी प्रचार का आधार बना लिया। समागम के ज़रिए उसने जो धन उगाही की थी उसके बल पर उसने पैंतीस चैनलों में स्लॉट खरीद लिए और सुबह से शाम तक खुद को दिखाने का बंदोबस्त कर लिया। चैनलों की आत्मा तो कबकी बाज़ार में गिरवी रखी हुई है इसलिए उन्होंने सामाजिक सरोकारों को मारी एक और लात और बाबा से मोटी रकम लेकर उसके फ्रॉड को महिमामंडित करने के अभियान में शामिल हो गए। भारी भीड़ वाले सुनियोजित ढंग से शूट किए गए समागम जब चैनलों पर दिखने लगे तो लोगों को लगा कि निर्मल बाबा सचमुच में चमत्कारी पुरूष है, उसके पास हर समस्या का समाधान है। बस समागम की फीस जमा करो और काम हो गया। बाबा के समाधान भी आसान। गोलगप्पे खाने से लेकर काला पर्स रखने तक हल्के-फुल्के उपायों से किसी पर भी कृपा आनी शुरू हो सकती है। अगर काम हो जाए तो अपनी कमाई का दसवाँ हिस्सा भी बाबा के खाते में जमा करवाओ। यानी लूट ही लूट और उस पर मीडिया की ओर से पूरी छूट। लेकिन बाबा के साथ मुश्किल ये थी कि वे सबको नहीं खरीद सकते थे। सोशल मीडिया में सक्रिय लोगों ने मोर्चा खोल दिया। न्यूज़ चैनलों में न्यूज़ एक्सप्रेस ने सबसे पहले झंडा उठा लिया और फिर शुरू हो गया बाबा का भंडाफोड़। राँची से निकलने वाला प्रभात ख़बर भी तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ इस अभियान का हिस्सा बना तो उसे नई धार मिल गई। इसके बाद कुछ चैनलों को अपनी करतूत पर लाज आने लगी और वे भी बाबा के विरोध में उतरने लगे। स्टार न्यूज़ उतरा और जब उसे टीआरपी मिलती दिखी तो आज तक, इंडिया टीवी, जी न्यूज़ और भी कूद पड़े। ये गिर पड़े तो हर हर गंगे वाली स्थिति थी, इसीलिए निर्मल बाबा के विरोध के बावजूद तमाम चैनल थर्ड आई ऑफ निर्मल बाबा भी दिखाते रहे और दिखा रहे हैं। न्यूज़ एक्सप्रेस न इसे पहले दिखा रहा था और न ही बाद में प्रलोभनों के बावजूद दिखाने की सोची। स्टार न्यूज़ ने ज़रूर ऐलान किया कि बारह मई के बाद वह भी नहीं दिखाएगा।

निर्मल बाबा के खिलाफ़ चले इस अभियान ने जहाँ एक ढोंगी बाबा को बेपर्दा कर दिया वहीं न्यूज़ चैनलों के ढोंग से भी नकाब उठा दी। फिर एक बार ये साबित हो गया कि वे पैसे और टीआरपी के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। अव्वल तो निर्मल बाबा का प्रोग्राम न्यूज़ चैनलों की सामग्री हो ही नहीं सकता था, क्योंकि उसमें न्यूज़ जैसा कुछ भी नहीं है। होने को तो ये धार्मिक या आध्यात्मिक कहे जाने वाले चैनलों की भी सामग्री नहीं थी, क्योंकि ये विशुद्ध अंध विश्वास को बढ़ावा देने वाली, आम लोगों को ठगने वाली और अवैज्ञानिक सोच को फैलाने वाली थी। मगर न्यूज़ चैनलों की परिभाषा में तो ये कतई नहीं आती। दूसरे, ये एक पेड प्रोग्राम था, जिसे न्यूज़ चैनल इस तरह दिखा रहे थे और आज भी दिखा रहे हैं मानो इसका निर्माण वे खुद कर रहे हों और इसमें किसी व्यक्ति या संस्था के प्रचार जैसा कुछ नहीं हो। तीसरे, दो-एक चैनलों को छोड़कर बाक़ी ने या तो बाबा का विरोध नहीं किया या फिर नकली विरोध किया। कुछ ने तो उसे सही ठहराने वाली सामग्री भी जमकर दिखाई। यानी पाखंडी बाबा को दिखाने वाले ज़्यादातर चैनल भी पाखंडी थे। उन्हें देश और समाज से कुछ भी सरोकार नहीं था, उनके लिए तो सबसे बड़ा रूपैया रहा।

इस सबके बावज़ूद निर्मल बाबा प्रकरण में एक बार फिर ये साबित हुआ कि दर्शक अच्छी चीज़ें देखना चाहते हैं बशर्ते अच्छे विकल्प उन्हें दिए जाएं। ये धारणा सरासर ग़लत है कि उन्हें मनोहर कहानियाँ ही चाहिए। अगर अंध विश्वास से भरी सामग्री वे देख रहे थे तो इसीलिए कि उन्हें अंध विश्वास विरोधी चीज़ें दिखलाई ही नहीं जा रही थीं। अगर ऐसा न होता तो जैसे ही बाबा की पोल खोलने का अभियान चैनलों पर चलना शुरू हुआ, दर्शकों की भीड़ न लग गई होती। यही नहीं, निर्मल बाबा के बाद चैनलों ने दूसरे बाबाओं की तरफ भी रुख़ करना शुरू कर दिया है और इससे ये बात और पुष्ट होती है कि लोगों को बाबाओं की पोल खुलते देखने में भी मज़ा आ रहा है। अगर ये सिलसिला जारी रहा तो अंध विश्वास के ख़िलाफ़ एक नई मुहिम छिड़ सकती है। इसमें भी संदेह नहीं कि टेलीविज़न बहुत ही शक्तिशाली माध्यम है और अगर ये सकारात्मक दिशा में काम करना शुरू कर दे तो बहुत ही अच्छे नतीजे निकल सकते हैं। लेकिन मौजूदा हालात को देखकर अफसोस के साथ यही कहना पड़ता है कि ऐसा होता नहीं दिखता।

और अंत में-

फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान के सात टीवी चैनलों पर एक साथ प्रसारित होने वाले शो सत्यमेव जयते ने कई न्यूज़ चैनलों को उन्मादग्रस्त कर दिया है। उन्हें लग रहा है कि सामाजिक समस्याओं में उनके जैसे स्टार का हस्तक्षेप क्रांतिकारी साबित होगा। वे यहाँ तक उम्मीद करने लगे हैं कि इससे देश ही बदल जाएगा। ज़ाहिर है ये उनकी नासमझी और अपरिपक्वता है जो गंभीर मसलों के सरलीकृत समाधानों के प्रति उनमें उतावलापन और अंधविश्वास पैदा कर देता है। ये बाज़ार के बारे में उनकी अधकचरी समझ को भी ज़ाहिर करता है। वे इस तथ्य की अनदेखी कर रहे हैं कि इस शो की मार्केटिंग में ही छह करोड़ खर्च किए गए हैं और प्रायोजकों से नब्बे करोड़ की रकम पहले से ही इकट्ठी कर ली गई है। विज्ञापनों की दर दस लाख प्रति दस सेकेंड रखी गई है जो कि अब तक की सबसे ज़्यादा है। साफ है कि सरोकार की आड़ में कारोबार हो रहा है। ये सही है कि आमिर ख़ान की पहचान एक संवेदनशील अभिनेता के तौर पर बन गई है मगर चैनल भूल जाते हैं या भूल जाना बेहतर समझते हैं कि आमिर ख़ान एक एक्टिविस्ट के रूप में अपनी इमेज बिल्डिंग में ज़्यादा दिलचस्पी रखते हैं और समस्याओं के समाधान में कम। भ्रूण हत्याओं पर उनका पहला एपिसोड भावनात्मक उभार पैदा करके सक्रियतावाद का आभास ज़रूर पैदा करता है मगर असलियत में समस्या के समाधान की दिशा में एक क़दम भी आगे नहीं ले जाता। इससे फिर यही साबित होता है कि आमिर ऐसे कार्यक्रम करके अपनी एक्टिविस्ट वाली छवि को और पुख़्ता करना चाहते हैं जो कि इसके पहले भी वे एक नहीं कई बार वे ज़ाहिर कर चुके हैं। नर्मदा बचाओ आंदोलन के सवाल पर उनके रवैये से सब वाकिफ़ हैं ही। ब्रांडिंग के लिए वे तरह-तरह के फंडे आज़माते रहे हैं और इनमें आम आदमी से कनेक्ट होना एक बड़ा मार्केटिंग हथकंडा रहा है। ये भी नहीं भूलना चाहिए कि खुद टीवी चैनल भी उनके ज़रिए इंटरटेनमेंट का एक नया मसाला-फार्मूला गढ़ रहे हैं और उनका मुख्य मक़सद भी टीआरपी और रेवेन्यू है न कि जनचेतना को जागृत करना। ये प्रवृत्ति टेलीविज़न में हावी सेलेब्रिटीवाद की भी मिसाल है। टीवी चैनल किसी सेलेब्रिटी को देखते ही दीवाने हो जाते हैं, लार टपकाने लगते हैं। वे बिकाऊ माल समझे जाते हैं इसलिए उन पर और उनकी गतिविधियों पर केंद्रित कार्यक्रम बनाए जाने लगते हैं। इस तरह के ज़्यादातर कार्यक्रम तारीफ़ों से भरे होते हैं, उनमें आलोचना का तत्व न के बराबर ही होता है। ऐसी सेलेब्रिटी भक्ति भ्रमों को बढ़ाने में मददगार ही साबित होती है। ज़्यादा नहीं कुछ हफ्ते इस कार्यक्रम को चलने दीजिए, सबको समझ में आने लगेगा कि ये सत्यमेव जयते नहीं बाज़ारमेव जयते है।

(लेखक अरसे से टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं। फिलहाल वे राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस के प्रमुख हैं। उनसे mukeshkumar@deshkaal.com पर संपर्क किया जा सकता है।)

May 11, 2012

महज एक वैकल्पिक माध्यम नहीं

− बालेन्दु शर्मा दाधीच

ऐसा रूपांतरकारी परिवर्तन सदी में एकाध बार ही होता है। सोलहवीं सदी के बाद कई सदियों तक जनसंचार और जनसूचना माध्यम के रूप में प्रिंट मीडिया का एकाधिकार रहा। स्थिर, स्थायी, निश्चिंत, अपरिवर्तित भाव से बढ़ता रहा प्रिंट मीडिया। पिछली सदी के उत्तरार्द्ध में जाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने उसकी शांति भंग की। एक दूसरे के लिए खतरा बनने की बजाय उन्होंने पारस्परिक सहजीवन को अनुकूल पाया और साथ−साथ रहते−बढ़ते रहे। दोनों की अलग−अलग शैलियां, अलग−अलग प्रस्तुति और अलग−अलग प्रभाव। अरसे बाद मीडिया की निश्चलता में दूसरा बड़ा उद्वेलन आया है− न्यू मीडिया के जरिए। न्यू मीडिया, यानी ऐसा मीडिया जिसकी विषय−वस्तु के निर्माण या प्रस्तुति में कंप्यूटर या अन्य डिजिटल यंत्रों की कोई न कोई भूमिका है। 1995 में आम लोगों तक इंटरनेट के प्रसार के बाद से न्यू मीडिया का प्रभाव निरंतर बढ़ता चला गया है।

मीडिया में तकनीक के दखल से आया यह उद्वेलन न सिर्फ पहले से अलग है बल्कि इसके दूरगामी निहितार्थ हैं। यह विषय वस्तु (कॉन्टेंट) के स्वरूप, प्रस्तुति तथा सूचनाओं के डिलीवरी−मैकेनिज्म को ही नहीं बल्कि मीडिया की बुनियादी अवधारणा को भी बदलने की क्षमता रखता है क्योंकि न्यू मीडिया की मूल प्रकृति इंटरएक्टिव है। पाठक के साथ सीधा संपर्क इसकी बुनियादी विशेषता है। पारंपरिक मीडिया के 'एक प्रकाशक, अनेक पाठक' वाले एकाधिकारवादी स्वरूप को न्यू मीडिया के 'अनेक प्रकाशक, अनेक पाठक' वाले अपेक्षाकृत लोकतांत्रिक स्वरूप से बड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसी चुनौती जो न रेडियो ने दी थी न टेलीविजन ने, और जो मीडिया को आमूलचूल बदल सकती है। लेकिन सिर्फ चुनौती ही क्यों, मीडिया के लिए यह एक बहुमूल्य अवसर भी तो है। अपना

विकास व विस्तार करने का, तकनीक के अधिक करीब आने का, पाठकों से सीधे संवाद का और अपने आर्थिक साम्राज्य को फैलाने का भी। भविष्य की ओर दृष्टि रखने वाला कोई भी संस्थान या व्यक्ति इस रोमांचक, निस्सीम और त्वरित माध्यम से असंबद्ध नहीं रह सकता।

सुधीजनों को इस चुनौती का अहसास है। प्रिंट और टेलीविजन की जकड़बंदी से बाहर निकलकर डिजिटल माध्यम की संभावनाओं को अपनाने की होड़ शुरू भी हो गई है। तभी तो बीबीसी अपने लाखों घंटों के टेलीविजन कार्यक्रमों का वेबीकरण करने में जुटा है। तभी तो टाइम्स घराने से लेकर छोटीकाशी (बीकानेर से संचालित समाचार पोर्टल) तक इंटरनेट पर आ गए हैं। तभी तो सीएनएन−आईबीएन से लेकर एनडीटीवी और टाइम्स नाऊ तक आम लोगों को सिटीजन रिपोर्टर बनाने में जुटे हैं। तभी तो गूगल पचासों लाख पुस्तकों को डाउनलोड करने और सर्च करने लायक बनाने के लिए उनके डिजीटाइजेशन में जुटा है। तभी तो एक्सप्रेसइंडिया से लेकर टाइम्स समूह और सीएनएन से लेकर डीएनए तक ने अपने पाठकों को बेखौफ टिप्पणियां करने के लिए ब्लॉगिंग का मंच मुहैया करा दिया है।

सैंकड़ों साल का बुजुर्ग मीडिया अचानक नए जमाने की तकनीकी शक्ति से ऊर्जावान होकर छैल−छबीला बन रहा है। यह संक्रमण का एक महत्वपूर्ण दौर है जिसमें भागीदारी न करना अदूरदर्शितापूर्ण ही नहीं, घातक भी हो सकता है। बीबीसी की न्यू मीडिया शाखा के प्रमुख एश्ले हाईफील्ड के शब्दों में− पांच साल बाद सिर्फ वही मीडिया संस्थान बचेंगे जो तेज होंगे। प्रसारकों को उसके लिए अभी से तैयार होना होगा− अपने डिजिटल अधिकार सुरक्षित करने होंगे, समाचार संकलन ब्रांड तैयार करने होंगे, अभिलेखीय सामग्री को (वेबयुग के लिए) तैयार करना होगा और तकनीक में निवेश करना होगा− अन्यथा उन्हें चंद वर्षों में डिजिटल डायनासोर बन जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

भारतीय संदर्भों में शायद यह बात अतिशयोक्ति लगेगी क्योंकि हमारे यहां प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो, तीनों ही क्षेत्रों में इन दिनों लगभग उसी तरह विस्तार हो रहा है जैसे कि न्यू मीडिया में। उधर अमेरिका और इंग्लैंड में प्रिंट व टेलीविजन के लिए न्यू मीडिया एक बड़ी चुनौती बन चुका है और अमेरिकी ऑडिट ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क पोस्ट, न्यूज−डे, वाशिंगटन पोस्ट आदि के सर्कुलेशन में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। उधर अखबारों की वेबसाइटों के पाठकों में बढ़ोत्तरी हुई है। क्या यह पारंपरिक से न्यू मीडिया या ऑफलाइन से ऑनलाइन की ओर हो रहे स्थानांतरण का संकेत है? क्या यह बात भारतीय परिस्थितियों में भी लागू होती है? फौरी तौर पर तो शायद नहीं क्योंकि मीडिया के ट्रेंड्स के मामले में हम पश्चिम से कुछ वर्ष पीछे चलते रहे हैं।

पश्चिमी देशों में समाज के निम्नतम स्तर, यानी मोहल्लों तक के अखबार निकल रहे हैं लेकिन यह ट्रेंड अब तक भारत नहीं पहुंचा है और उधर पश्चिम में इसकी विदायी की तैयारी भी हो गई है। लेकिन न्यू मीडिया की बात अलग है। वह भारत में मौजूद तो है ही, शुरूआती धीमी प्रगति के बाद अब कंप्यूटर व इंटरनेट के प्रसार के दम पर पंख फैलाने की तैयारी कर रहा है। भारत में इंटरनेट प्रयोक्ताओं की संख्या करीब 15 करोड़ हो गई है। इसमें तेजी से हो रही वृद्धि आने वाले दिनों का संकेत है।

ऐसे में क्या न्यू मीडिया को वैकल्पिक मीडिया मानकर उससे असंबद्ध रहना संभव है? शायद नहीं क्योंकि न्यू मीडिया वस्तुतः बदलते समय का माध्यम है और यह अन्य सूचना व संचार माध्यमों से अलग, विमुख या स्वतंत्र किस्म की छोटी−मोटी परिघटना नहीं है। यह अब तक के सभी मीडिया स्वरूपों से विशाल, तकनीक−समृद्ध, शक्तिशाली और व्यापक माध्यम है जिसमें पारंपरिक मीडिया

को समाहित कर लेने तक की क्षमता और संभावना दोनों है। यह कोई शत्रुतापूर्ण शक्ति नहीं बल्कि मैत्रीपूर्ण माध्यम है और सबके लिए उपलब्ध है, पुराने मीडिया के लिए भी।

सूचनाओं को सीमाओं से मुक्त करने वाले हस्तक्षेप का नाम ही न्यू मीडिया है। वह विभिन्न माध्यमों को साथ लाने, उनके बीच अंतर−संबंध विकसित करने, उन्हें परिवर्द्धित−समृद्ध करने और नई संभावनाओं से जोड़ने वाला माध्यम है। उसका कलेवर इतना विशाल है कि वह एक ही स्थान पर अनेक पारंपरिक मीडिया को साथ आने, अपनी पहचान बनाए रखते हुए अभिव्यक्ति को व्यापक बनाने का अवसर देता है। एक ही वेब पेज पर खबर, उससे जुड़े वीडियो, ऑडियो, तसवीरों, पुरानी खबरों की कडि़यों, पाठकीय टिप्पणियों व चर्चाओं आदि को रखने की उसकी क्षमता सिद्ध करती है कि वह वैकल्पिक माध्यम से कहीं बड़ी चीज़ है। यह क्षमता पुराने मीडिया में नहीं थी क्योंकि प्रिंट, रेडियो और टेलीविजन की विषय−वस्तु अलग−अलग माध्यमों से ही प्रसारित होती थी।

एक खुला और काफी हद तक नियंत्रणमुक्त माध्यम होने के नाते न्यू मीडिया की विषयवस्तु में गुणवत्ता, वजन, साख, प्रामाणिकता आदि के मामले में कुछ सीमाएं हैं। लेकिन फिर उसने मीडिया में सदियों से प्रचलित इस अवधारणा को भी पहली बार खंडित करने का दुस्साहस किया है कि विषयवस्तु (कॉन्टेंट) ही सबकुछ है (कॉन्टेंट इज किंग)। वह सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं है बल्कि उसका एक तकनीकी तथा इंटरएक्टिव पहलू भी है। उसकी बुनियादी अवधारणा खबर और सूचना से कहीं व्यापक है। एलेक्सा के ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया की शीर्ष 25 वेबसाइटों में सिर्फ दो-तीन ही समाचार, लेख या अन्य विषय−वस्तु पर आधारित हैं।

फेसबुक, यू-ट्यूब, गूगल, ट्विटर और विकीपीडिया के दौर का मीडिया सीमाओं में घिरे रहने के लिए नहीं है, बल्कि सीमाएं खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है।

हम इतिहास के उस दौर में हैं जहां खबरों और सूचनाओं के केंद्रीकृत नियंत्रण की व्यवस्था खतरे में है। शेन बोमैन और क्रिस विलिस के शब्दों में कहें तो खबरों के चौकीदार के रूप में पारंपरिक मीडिया की भूमिका को सिर्फ तकनीक या प्रतिद्वंद्वियों से ही खतरा नहीं है बल्कि उसके अपने उपयोगकर्ताओं से भी है। क्योंकि न्यू मीडिया ने उपयोगकर्ता को सप्लायर भी बना दिया है। मीडिया के लिए इस अजीबोगरीब युगांतरकारी संक्रमण के माहौल में आम आदमी से जुड़ना और अपना स्वरूप बदलना शायद एक विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्यता हो गया है।

May 10, 2012

BA (Hons) Journalism, Delhi University Syllabus (OLD SYLLABUS)

SEMESTER I 
C1 Introduction to Journalism 
Unit 1 - Understanding News Ingredients of news News: meaning, definition, nature The news process: from the event to the reader (how news is carried from event to reader) Hard news vs. Soft news, basic components of a news story Attribution, embargo, verification, balance and fairness, brevity, dateline, credit line, byline. 
Unit 2 - Different forms of print-A historical Perspective Yellow journalism Penny press, tabloid press Language of news- Robert Gunning: Principles of clear writing Rudolf Flesch formula- skills to write news 
Unit 3 - Understanding the structure and construction of news Organising a news story, 5W‘s and 1H, Inverted pyramid Criteria for news worthiness, principles of news selection Use of archives, sources of news, use of internet
Unit 4 – Different mediums-a comparison Language and principles of writing: Basic differences between the print, electronic and online journalism Citizen journalism 
Unit 5 - Role of Media in a Democracy Responsibility to Society Press and Democracy Contemporary debates and issues relating to media Ethics in journalism 

Media Books


Suggested Readings:


Media Theory



Name of the book

Author

Publisher

Year

  Link to the PDF
A Hand Book for Journalists

M V Kamath
Vikas
2007

Companion to Media Studies
Angharod Valdivia -
Blackwell Publishers
2004
Communication for Development
Melkote and Steeves
SAGE
2001

India's Communication Revolution
Singhal and Rogers
SAGE
2001

Understanding Media
Marshall McLuhan
Routledge
2001
Mass Communication Theory
Denis McQuail
SAGE
2001
India's Newspaper Revolution
Robin Jeffery

Oxford University Press
2000

Manufacturing Consent
Herman and Chomsky
Pantheon Books
1988
The Global Media
Herman and McChesney
GDN
1997

Here is the News
Rangaswamy Parthasarathy
Sterling Publishers
1994

History of Indian Journalism
J. Natrajan
Publications Divisions, Ministry of I&B, Government of India
1997

The Press in India
G N S Ragahvan

Gyan books
1994

Mass Media and Cross Cultural Communication
S.R. Joshi and Bela Trivedi
Indian Space Research Organization
1994


The Indian Media Business
Vanita Kohli
SAGE
2006

Mass Communication and Journalism in India
D.S. Mehta


Allied
1992

Whose News? The Media and Women
Ammu Joseph and Kalpana Sharma
SAGE
1996

Image Journeys
Christiane Brosius and Melissa Butcher
Sage
1999

Being in the World
Jonathan Friedman
Sage
1990


Broadcast Media


Television in India
Nalin Mehta
Routledge
2008
India on Television
Nalin Mehta
Harper Collins
2008
News and Entertainment
Daya Kishan Thussu
SAGE
2007
Advanced Journalism
Adarsh Kumar Varma
Har Anand Publications
2000
Satellite Invasion in India
S. C. Bhatt

Gyan books
1994
Broadcasting in India
G.C. Awasthy
Allied
1965
Broadcasting In India
P C Chatterji,
SAGE
1991

Satellites Over South Asia: Broadcasting, Culture and the Public Interest
David Page, William Crawley
SAGE
2001
Television in India: Changes and Challenges
Gopal Saxena
Vikas
1996
Television Handbook
Patricia Holland
Routledge
1997
Indian Broadcasting
H.R.Luthra
Publications Division
1986
Watching Dallas
Iena Ang
Methuen
1985




This is All India Radio
U L Baruah
Publications Divisions, Ministry of I&B Government of India
1983
The Radio Handbook
Carole Fleming
Routledge
2002
Radio Journalism
Guy Starkey  & Crisell
SAGE
2009
The Practical Media Dictionary
Jeremy Orlebar
Arnold
2003


Online Journalism


Online Journalism
Jim Hall
Pluto
2001
Web Production
Jason Whitmaker
Routledge
2001



Media Ethics and Press Laws



Law of the Press
D D Basu
Prentice Hall
1986
The Press
M Chalapati Rao
National Book Trust
1974

Media Management






The Fundamentals of Marketing
Edward Russell
Ava Publishing
2009
Marketing of Newspapers
R Padmaja
Kanishka
2008
Strategic Management in the Media
Lucy Kung
SAGE
2008
Media and Communication Management
C S. Rayudu


Himalaya
2003
Newspaper Management in India
Gulab Kothari
Rajasthan Patrika Limited
2000


Media and Politics


Headlines From The Hindi Heartland
Sevanti Ninan
Sage
2007
Women Heroes and Dalit Assertion in North India
Badri Narayan
Sage
2006
The Argumentative Indian
Amartya Sen
Penguin
2005
Dalit Diary
Chandra Bhan Prasad
Navayana
2004
De-constructing the nation
Andrew and Vernon Hewitt
Oxford University Press
2004
Media Reform: Democratizing the media and democratizing the state
Beata Rozumilowicz
Routledge
2002
Politics After Television
Arvind Rajagopal
Cambridge University Press
2001
Need for News Service
Kanshi Ram
Bahujan Samaj Publications
1997
Rethinking The Public Sphere
Nancy Fraser
Cambridge
1992




Rethinking The Public Sphere
Nancy Fraser
Cambridge
1992
Rethinking The Public Sphere
Nancy Fraser
Cambridge
1992
Scheduled Castes
O.P. Sharma
Kar Kripa
1990


Photography


Complete Idiot’s Guide to Digital Photography
Steve Greenburg
Pearson
1999

Films


How to Read a Film: Motives, Media, Multimedia
James Monaco
Oxford University Press
2007
The Cinematic Imagination: Indian Popular Films as Social History
Jyotika Virdi
Permanent Black
2007

Bollywood: Sociology Goes to the Movies
Rajinder Kumar Dudrah
SAGE
2007

The History of Cinema For Beginners
Jarek Kupsc
Orient Longman

2006

A Dictionary of Film Terms: The Aesthetic Companion to Film
Art
Frank Eugene Beaver
 Peter Lang
2006
Our Films Their Films
Satyajit Ray
Orient Longman
1976


हिन्दी में इन्हें भी पढ़ा जा सकता है


Name of the book
Author
Publisher
Year
खबरें विस्तार से
श्याम कश्यप
राजकमल प्रकाशन
2008
टेलीविजन और क्राइम रिपोर्टिंग
वर्तिका नन्दा
राजकमल प्रकाशन
2010
पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा
आलोक मेहता
सामयिक प्रकाशन
2006
मीडिया की खबर
अरविंद मोहन
शिल्पायन
2008
टेलीविजन की भाषा
हरीश चन्द्र बर्णवाल
राधाकृष्ण
2011
टेलीविजन की कहानी
श्याम कश्यप और  मुकेश कुमार
राजकमल प्रकाशन
2008