विश्व का सबसे अधिक पढ़ा जानेवाला समाचारपत्र , दैनिक जागरण, पिछले दस वर्षों से लखनऊ में संवादी का आयोजन कर रहा है। 7 नवम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दैनिक जागरण 'संवादी' कार्यक्रम में डॉ. वर्तिका नंदा, अंकिता जैन और अनन्या अवस्थी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सत्र को सार्थक दिशा दी।
कार्यक्रम में साहित्य, अभिव्यक्ति और समाज के बदलते आयामों पर विचारोत्तेजक संवाद हुआ। यह आयोजन हिंदी भाषा, संस्कृति और सृजनशील अभिव्यक्ति के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
Session: महिलाओं की कलम की धार
Venue: Malviya Auditorium, Lucknow University
Panelists: Vartika Nanda, Ananya Awasthi, Ankita Jain
Anchor: Aakriti
Background: अपनी भाषा हिंदी को समृद्ध करने के दैनिक जागरण के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के अंतर्गत- संवादी- का आयोजन होता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अभिव्यक्ति के इस उत्सव, लखनऊ संवादी, को पिछले वर्षों में काफी सराहना मिली। ये आयोजन साहित्य उत्सवों की भीड़ से बिल्कुल अलग और अपनी तरह का अनूठा आयोजन होता है। इस आयोजन में स्वयं को अभिव्यक्त करनेवाले, चाहे वो किसी भी क्षेत्र से हों, की सहभागिता होती है। सिनेमा, कला, संस्कृति, साहित्य, विज्ञापन, खेल जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग इस आयोजन में भागीदार होते हैं। इस वर्ष दिल्ली संवादी का आयोजन 6 और 7 नवंबर 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों के इस आयोजन में कई सत्र हैं जिनमें साहित्य, सिनेमा, राजनीति, खेल आदि पर चर्चा होगी। इस आयोजन की कवरेज दैनिक जागरण और नईदुनिया के समस्त संस्करणों में होती है । वक्ताओं के विचार जागरण समूह के करीब 8 करोड़ पाठकों तक पहुंचते हैं। इसके अलावा जागरण के हिंदी हैं हम के यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होता है। लखनऊ संवादी के इस संस्करण में 7 नवंबर की सुबह 11 बजे एक सत्र- महिलाओं की कलम की धार- में आपको आमंत्रित कर रहे हैं।
In Press:
1. Promo: 1 November: दैनिक जागरण संवादी। तिनका तिनका जेल। Vartika Nanda
2. Reel: 7 November: दैनिक जागरण संवादी। तिनका तिनका जेल। Jail। 7 November, 2025Vartika Nanda.
3. Dainik Jagran Published Story: 8 November











1 comment:
Ezcellent information, very useful, Thank you
Name Change Procedure Consultants Hyderabad
Name Change Consultants
VLN Legal Services
Kavery Legal Services
Post a Comment