13 FEB: विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी 2026 के अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने अपने कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, 'रेडियो कर्मवीर 90.0 FM' का रीलॉन्च किया गया। इसके आयोजन का श्रेय कुलपति श्री विजय मनोहर तिवारी को जाता है। रीलॉन्च के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रसार भारती के विख्यात उद्घोषक कमल शर्मा और रेडियो ब्राडकास्टर शेफाली चतुर्वेदी रहे। रेडियो कार्यशाला के लिए 30 सदस्यों का चयन किया गया था।
इस मौके पर एक विशेष बात यह हुई कि मेरी लिखी किताब- Radio in Prison की एक-एक प्रति सभी प्रतिभागियों को भेंट की गई। यह मेरे लिए बेहद गौरव की बात है। कुलपति श्री विजय मनोहर तिवारी ने मुझे सुंदर आश्चर्य दिया। पूर्व कुलपति श्री संजय द्विवेदी से यह तस्वीरें मुझे मिली हैं. किसी लेखक के लिए इससे सुखद क्या होगा।
यह किताब भारत के जेल रेडियो पर इकलौती किताब है। तिनका तिनका की जेल यात्रा का जरूरी हिस्सा है यह। इसका प्रकाशक National Book Trust India है।
On the occasion of World Radio Day, February 13, 2026, Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication relaunched its community radio station, Radio Karmaveer 90.0 FM. The Vice Chancellor, Prof. Vijay Manohar Tiwari, is credited with organizing this event. Renowned Prasar Bharati announcer Kamal Sharma and radio broadcaster Shefali Chaturvedi participated in the two-day workshop held to mark the relaunch. Thirty participants were selected for the radio workshop.
A special event on this occasion was that each participant was presented with a copy of my book, Radio in Prison. This is a matter of great pride for me. Vice Chancellor, Prof. Vijay Manohar Tiwari, presented me with a lovely surprise. I received these photographs from former Vice Chancellor, Prof. Sanjay Dwivedi. What could be more pleasing for a writer than this?
This book is the only book on prison radio in India. It is an essential part of Tinka Tinka's journey through prison. Its publisher is National Book Trust India.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment