Featured book on Jail

Awakening India: Swami Vivekanand: DD National: 2013/ 2026

May 28, 2026

Awakening India: Swami Vivekanand: DD National: 2013/ 2026

 करीब साढ़े तेरह साल पहले दूरदर्शन के एक कार्यक्रम- AWAKENING INDIA का हिस्सा बनने का मौका मिला था (Episode 63) . यह मौका परसों दोबारा मिला.  Program Executive Anuraag Darshan Anchor Praveen Tiwari और कार्यक्रम के केंद्र में स्वामी विवेकानंद.

आपसे नई औप पुरानी-दोनों तस्वीरें साझा कर रही हूं  रिकॉर्डिंग के दौरान और बाद में भी कई विशेष बातें हुईं. मैं यह बता सकी कि तिनका तिनका फाउंडेशन 31 मई को स्थापित हुआ था, वही दिन जब स्वामी जी 1893  में भारत से शिकागो गए थे. उनके ऐतिहासिक उद्बोधन ने भारत की दशा-दिशा बदली.

रिकार्डिंग के बाद मेरे नए उपन्यास- ज से जेल- की कुछ बातें भी हूईं. अनुराग जी और प्रवीण जी के आध्यात्मिक पक्ष से सुंदर साक्षात्कार हुआ.

कुल मिलाकर यह लगा ही नहीं कि इस कार्यक्रम में 13 साल बाद आना हुआ. अनुराग जी ने बहुत शिद्दत से इस कार्यक्रम को सहेजा है. मेरा यह विचार पुख्ता हुआ कि दूरदर्शन और आकाशवाणी की नींव बने प्रस्तोताओं को कभी वह जगह और सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे या हैं. हम यहां चूके हैं. दूरदर्शन और आकाशवाणी  भारत की ब्रॉडकास्टिंग के स्तंभ हैं.

Gratitude:

Anurag Darshan, Program Executive 

Praveen Tiwari, Anchor

Khushi Yadav, Production Assistant








Archives: 28 January, 2013




Link: Awakening India - EP # 63 - YouTube

No comments: