May 31, 2026

हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी राष्ट्रीय महोत्सव: IGNCA: 31 May, 2026

दिल्ली में 30-31 मई को सप्रे संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र का आयोजन

31 मई: हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर 30-31 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय द्विशताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली एवं माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल के संयुक्त आयोजन में आज हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल : पुनरावलोकन- पर एक विमर्श हुआ. मंच पर मुझे प्रो. गिरीश्वर मिश्र प्रो. कृपाशंकर चौबे, डॉ. धनंजय चौपड़ा, प्रो. हरबंश दीक्षित और प्रो. उषारानी राव के सान्निध्य में अपनी बात रखने का मौका मिला. मेरा विषय था- दृश्य श्रव्य माध्यम की हिन्दी पत्रकारिता. मैं Vijay Dutt Shridhar जी, राम बहादुर राय जी Sachchidanand Joshiजी की हार्दिक आभारी हूं आज तिनका तिनका फाउंडेशन का स्थापना दिवस भी है.









...............

30 मई: स्मारक डाक टिकट एवं प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण स्मारक ग्रंथ का विमोचन और दो दिवसीय विमर्श 

ऐतिहासिक पत्रों एवं कलम के पुरखों की चित्र प्रदर्शनी




भोपाल, 28 मई हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर 30-31 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय द्विशताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली एवं माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल के संयुक्त आयोजन में 'स्मारक डाक टिकट एवं प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण होगा। 'हिन्दी पत्रकारिताः 200 साल की महागाथा स्मारक ग्रंथ का विमोचन किया जाएगा। हिन्दी पत्रकारिता की दो शताब्दी की गौरवशाली यात्रा के अग्रगण्य समाचारपत्रों और पत्रिकाओं तथा युग निर्माता संपादकों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी अचल और सचल स्वरूप में रहेगी, जो बाद में सप्रे संग्रहालय का स्थायी अंग बनेगी।


हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी राष्ट्रीय महोत्सव के मुख्य अतिथि भारत के संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्मारक डाक टिकट तथा प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव स्मारक ग्रंथ का विमोचन करेंगे। स्मारक ग्रंथ का सम्पादन श्री विजयदत्त श्रीधर एवं डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने किया है। डॉ. श्रीकांत सिंह की पुस्तक 'हिन्दी पत्रकारिता के हिन्दीतर उन्नायक' का भी विमोचन होगा। महोत्सव के अध्यक्ष मूर्धन्य संपादक श्री रामबहादुर राय हिंदी पत्रकारिता के भूत-वर्तमान-भविष्य की व्याख्या अपने बीज वक्तव्य में करेंगे। शुभारंभ राष्ट्रीय कला केन्द्र के जनपथ बिल्डिंग स्थित सभागार में 30 मई को अपरान्ह 4.00 बजे होगा।


31 मई को विमर्श के दो सत्र रखे गये हैं। पहला सत्र सुबह 10.30 बजे आरम्भ होगा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफे. गिरीश्वर मिश्र अध्यक्षता करेंगे। प्रो. कृपाशंकर चौबे- 'हिन्दीतर मनीषियों का योगदान, डॉ. धनंजय चोपड़ा 'हिन्दी पत्रकारिता और जन आन्दोलन', प्रो. वर्तिका नंदा- 'दृश्य-श्रव्य माध्यम की पत्रकारित्ता', प्रो. हरवंश दीक्षित 'हिन्दी पत्रकारिताः संवैधानिक अधिकार और सरकार और प्रो. उषारानी राव 'दक्षिण भारत में हिन्दी पत्रकारिता' विषय का प्रतिपादन करेंगे। दूसरा सत्र दोपहर 2.00 बजे आरम्भ होगा। इस सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति एवं सुधी संपादक रहे श्री हरिवंश करेंगे। इस सत्र में सम्पादक, चिंतक और लेखक श्री रामबहादुर राय 'आपातकालः सीख और सबक', सुश्री क्षमा शर्मा 'हिन्दी पत्रकारिता में महिला सहभागिता', श्री दिलीप मंडल 'सोशल मीडिया कितना सोशल', सुश्री खुशबू जैन- 'तकनीकी नवाचार' विषय का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। प्रथम सत्र में प्रो. वर्तिका नंदा की पुस्तक 'ज से जेल' तथा दूसरे सत्र में प्रो. प्रमोद कुमार की पुस्तक 'पारखी दृष्टि में समग्र भारतीय पत्रकारिता' का विमोचन होगा।


महोत्सव में दिल्ली स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयक संस्थानों के प्राध्यापक, शोध छात्र एवं विद्यार्थी तथा हिन्दी पत्रकारिता में रुचि रखने वाले सुधी पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं सामाजिक सरोकारों से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

............

संगोष्ठी:  पल – प्रतिपल कार्यक्रम: 31 मई, 2026

प्रथम सत्र (पूर्वाह्न 10.30 से 1.00 बजे तक)

केंद्रीय विषय : हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल : पुनरावलोकन

        संचालक की ओर से प्रारम्भिक वक्तव्य- 5 मिनट

                  वक्ता- प्रो. कृपाशंकर चौबे (हिन्दीतर मनीषियों का योगदान) – 15 मिनट

              डॉ. धनंजय चौपड़ा (हिन्दी पत्रकारिता और जन आंदोलन)- 15 मिनट

              प्रो. वर्तिका नंदा (दृश्य श्रव्य माध्यम की हिन्दी पत्रकारिता) – 15 मिनट

              प्रो. हरबंश दीक्षित (हिन्दी पत्रकारिता : संवैधानिक अधिकार और सरकार)- 15 मिनट

              प्रो. उषारानी राव (दक्षिण भारत में हिन्दी पत्रकारिता) – 15 मिनट

                            

       अध्यक्ष - प्रो. गिरीश्वर मिश्र, पूर्व कुलपति, म.गां.अं.हि.विश्वविद्यालय, वर्धा  



No comments: