Featured book on Jail

तिनका जेल पाठशाला: 8जुलाई, 2026

May 25, 2026

Tinka Tinka Jail: ज से जेल: वर्तिका नन्दा का उपन्यास: 2026

Professor Vartika Nanda: Tinka Tinka Jail: ज से जेल: वर्तिका नन्दा का उपन्यास 

 

Tinka Tinka Jail: ज से जेल: वर्तिका नन्दा का उपन्यास


अगस्त, 1993. हरियाणा के शहर अंबाला से नई दिल्ली के लिए शताब्दी ट्रेन चल पड़ी है। स्टेशन धीरे-धीरे पीछे छूटता जा रहा है। चलती हुई ट्रेन की खिड़की से रेलवे का हमारा बड़ा सरकारी बंगला भी दिखा है। रेलवे का वह बंगला जहां हम अब तक रह रहे थे। अब यह बंगला यादों में रहेगा। जिंदगी बदलने जा रही है। जो पीछे छूटा, उसमें कहानी-लेखन भी छूटा। चलती ट्रेन में खुद को जैसे वादा किया था कि अगले दो दशक तक विशुद्ध तौर पर पत्रकारिता करनी है। उसके बाद लिखूंगी उपन्यास।









x

26 May, 2026: ।।। ज से जेल।।।

ज से जेल, व से वर्तिका। मिलिए एक बदली हुई जेल से, एक नई वर्तिका नन्दा से पढ़िए एक नई दृष्टि से और ताज्जुब कीजिए कि क्या ऐसा भी हो सकता हैभारत में अब तकलिखे गए जेल साहित्य में एक अनूठी दस्तक आपका इंतजार कर रही है. यह उपन्यास आपको खुद अपने से मिलने का मौका देगा. तिनका तिनका की यह आवाज यकीनन दूर तक जाएगी.

 

उपन्यास के बारे मे | About the Novel 

उपन्यास का नाम: ज से जेल 

लेखिका: प्रोफेसर (डॉ.) वर्तिका नन्दा 

पृष्‍ठ: 198

मूल्‍य: 400/ Amazon: 280/

प्रकाशक:  प्रभात प्रकाशन

ISBN:  978-93-7573-880-0 (Paperback )

 

 

इस वादे को पूरा करने में 20 की बजाय 30 साल लग गए। उपन्यास लिखने का समय आया – अब। 

 

क्या है ज से जेल | The background

यह उपन्यास जेल की अलग-अलग यात्राओं के अनुभवों से उपजा है। इसमें आप जिन पात्रों को मिलेंगे, वो जेल-यात्राओं के दौरान मेरे संपर्क में आईं अनगिनत महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की मिली-जुली छवियां हैं। 1993 से दिल्ली की तिहाड़ जेल, 2015 में गाजियाबाद (डासना), 2016 में आगरा, 2017 में मध्यप्रदेश, 2018 में लखनऊ, 2019 में बांदा और नैनी जेल, 2020 से हरियाणा की जेलें, विदेशों में मॉरीशस और नॉर्वे की जेलें। जब भी किसी जेल के दौरे से लौटी तो वहां की कुछ धूप-छांव मेरे साथ चली आई। कोरोना के दौरान जेलों की मेरी समझ कुछ और गहरी हुई। यह उपन्यास अनुभवों के उन्हीं टुकड़ों की कुछ बूंदें हैं जो इन कागजों ने सोखी हैं।

 

यह उपन्यास क्यों | Why this novel

मेरे अंदर बहुत कुछ भर गया था. उसे कहने के लिए अब जाकर माकूल समय आया। शोर मचाकर खुलने वाले बड़े-बड़े दरवाज़े, उन पर टंगे हुई बड़े और कड़े ताले, अंदर जाते ही सवाल भरी आँखें, देहरी पर हमेशा पसरा रहने वाला कोई नाराज़-सा शोर, बंद गलियारों में बेरंग पतंगों की तरह छिटके हुए लोग। जेलों के कुछ पेड़ों पर बंधे मन्नतों के धागे देखती रही थी। इतना कुछ समेटने के लिए एक उपन्यास ज़रूरी था! 

अगर आप जेल को जानना चाहते हैं तो मेरा दावा है कि यह उपन्यास आपको एक नई दृष्टि देगा, आपके नजरिये को बदल देगा.

यह किताब क्यों पढ़ें | Why Read This Book

  • वर्तिका नंदा का पहला उपन्यास — एक वादा जो 30 साल बाद पूरा हुआ।

1993 में अंबाला से दिल्ली जाती ट्रेन में लेखिका ने खुद से वादा किया था कि पत्रकारिता के बाद उपन्यास लिखेंगी — वह वादा अब, तीन दशक बाद, इस किताब के रूप में पूरा हुआ है।

  • जेलों में बरसों जो देखा, जो महसूस किया — सब इस एक किताब में।

बंद फाटक, सवाल भरी आँखें, गलियारों में बिखरे हुए लोग, पेड़ों पर बंधी मन्नतों के धागे — सालों की यह कैद की हुई दुनिया अब एक उपन्यास का रूप ले चुकी है।

  • जेल को नए सिरे से समझने का दावा करती एक किताब।

लेखिका का दावा है कि यह उपन्यास पढ़ने वालों की जेल को देखने की नज़र ही बदल देगा।

 

एक नज़र किताब पर |Testimonials

Aarti Singh 

कैसे खरीदें | How to purchase links:

Ja Se Jail | Novel Book

Amazon https://www.amazon.in/dp/9375738809

Flipkart https://www.flipkart.com/ja-se-jail-novel-book/p/itmb4190ca64bcef?pid=9789375738800

PrabhatBooks  https://www.prabhatbooks.com/ja-se-jail-novel-book.htm

 

कुछ अंश | Excerpts

  1.   “टेढ़े-मेढ़े मुरझाए चेहरे इस पलभर की खुशी में नहा रहे थे। पूरी बैरक की इस इकलौती बच्ची पर सभी औरतें अपना प्यार निछावर करती हुईं उसे नाम देती जा रहीं थी। सभी नाम ऐसे थे कि लगता था जैसे वो जेल में रहने वालो के लिए ही रचे गए हों। किसी ने कहा-  रौशनी, किसी ने सपना, किसी ने सुख, किसी ने जान, किसी ने जोहरा, किसी ने मन्नत, किसी ने झरोखा, किसी ने उम्मीद, लेकिन मां ने कहा- तसल्ली की बेटी तन्हाई ।” 
  2. धोखा पाई हुई ऐसी महिलाओं की जिंदगी और उनके घरों से हंसी जैसे हमेशा के लिए कहीं चली जाती है। उनके घरों में खिलखिलाहट फिर कभी दरवाजा नहीं खटखटाती। जिस पति ने साजिश के तहत इन औरतों की जिंदगी को खाली बिस्तर बना दिया, उसकी माफी उन्हें किसी जन्म में भी नहीं मिल सकती। किसी औरत से उसके औरत होने का हक छीन लेने से बड़ा पाप इस दुनिया में कोई नहीं।”
  3. पूरी जेल व्यस्त हो गई। राम-सीता बनने वालों की भीड़ और कुंभकरण, मारीच, कैकेयी, ताड़का और शूर्पनखा की भूमिका निभाने के लिए कोई नहीं। 150 पुरुष बंदियों ने राम, 90 ने हनुमान, 55 ने लक्ष्मण और 6 बंदियों ने रावण बनने के लिए आवेदन दिया। एक महिला बंदिनी ने भी रावण के रोल के लिए अपना नाम लिखवा दिया और एक पुरुष ने सीता बनने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।”
  4. जेल में पूरा मरना मना है। आधे-आधे, घुटघुट कर जीने की कोई मनाही नहीं। बंदी न पूरा जीये, न पूरा मरे। कोई आत्महत्या न करे। बंदियों की गिनती पूरी हो। कोई बवाल न हो। किस्सा खत्म।”

अंशों के पोस्टर। Posters with Excerpts

 

 

 

लेखिका के साथ पोस्टर | Posters with the Author

 

 

 

 

 

 

Photo courtesy: Anurag Darshan, Praveen Tiwari, Programme Executive, DG, DD, Khushi Yadav, Production Assistant,Doordarshan

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कुछ अलग पोस्टर | Generic Posters

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

YouTube

https://youtu.be/4G3VNtqc_Oo?si=ukWOwBv8aoDHH7Eb

ज से जेल ।वर्तिका नन्दा । उपन्यास। प्रभात प्रकाशन। Jail । तिनका तिनका जेल - YouTube

 

30 May,2026

जेलों से समीक्षाएँ | Book Reviews from Jails 

Special Central Jail, Dausa, Rajasthan: Gratitude: Shri Paras Mal Jangid, Superintendent

 

 

लेखिका के बारे में | About the Author

 

परिचय: प्रोफेसर (डॉ.) वर्तिका नन्दा भारत की स्थापित जेल सुधारक, मीडिया शिक्षक और लेखिका  हैं। वे अपराध और जेल पर नए प्रयोगों के लिए जानी जाती हैं। उनकी स्थापित तिनका तिनका फाउंडेशन ने देश की जेलों पर इकलौते पॉडकास्ट-तिनका तिनका जेल रेडियो की शुरुआत की। जिला जेल, आगरा (उत्तर प्रदेश) जिला जेल, देहरादून (उत्तराखंड ) और हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने भारत की जेलों में तिनका जेल पत्रकारिता की नींव रखी है। तिनका तिनका बंदियों को सकारात्मक पत्रकारिता के गुर सिखाता है। 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्‍त्री शक्ति पुरस्‍कार से सम्मानित। यह सम्मान उन्हें मीडिया औऱ साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया गया। 2018 में सुप्रीम कोर्ट  की एक बेंच ने जेलों पर उनकी सलाहें शामिल कीं। जेलों का उनका काम दो बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ। 2024 में राजकुमार केसवानी पुरस्कार और 2007 में भारत सरकार से भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित.

 जेलों पर किताबें:  जेलों पर लिखी उनकी चार किताबें- तिनका तिनका तिहाड़ (2013 और 2023), तिनका तिनका डासना (2016 और 2020) और तिनका तिनका मध्य प्रदेश (2018)- जेल-जीवन पर प्रामाणिक दस्तावेज मानी जाती हैं। रेडियो इन प्रिजन (2024) का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ने किया है।

पॉडकास्ट: वर्तिका नन्दा दिल्ली पुलिस की आवाज हैं। दिल्ली पुलिस के पॉडकास्ट -किस्सा खाकी का- की आधिकारिक किस्सागो। उनका तिनका तिनका जेल रेडियो देश की जेलों पर इकलौता पॉडकास्ट है।

वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख।

 

 Wikipedia- https://en.wikipedia.org/wiki/Vartika_Nanda

 

तिनका तिनका के बारे मे | About Tinka Tinka Foundation

Tinka Tinka Foundation is a prison reform organisation founded by Professor (Dr.) Vartika Nanda. It introduced India's only jail radio podcast — Tinka Tinka Jail Radio — and has brought radio to jails in Haryana, Uttar Pradesh, and Uttarakhand. The Foundation trains inmates in positive journalism and uses communication and creativity as tools for reform. Its work has been recognised twice in the Limca Book of Records and was acknowledged by the Supreme Court of India in 2018.

जेल पर पुस्तकें | Books on Jails 

  

ज से जेल एक लंबी साहित्यिक यात्रा की अगली कड़ी है। इससे पहले की चारों पुस्तकें जेल-साहित्य में मील का पत्थर मानी जाती हैं।

 

1)  रेडियो इन प्रिज़न| Radio in Prison (2024) 

पुस्तक का नाम:Radio in Prison (2024)

लेखिका: वर्तिका नन्दा

प्रकाशक: National Book Trust, India (Government of India)

विमोचन तिथि: 3 February,2025

प्रकाशन तिथि: 2024

पृष्ठ: 188

 

भारत में जेल रेडियो के जन्म, विकास और प्रभाव पर पहली और एकमात्र पुस्तक।

 

 National Book Trust — https://www.nbtindia.gov.in

 TinkaTinka Books — https://tinkatinka.org/books/

YouTube: Radio in Prison,NBT

https://youtu.be/wPA781H_hHc?si=MQuv562iis_ofyeB

2025:February 13: Radio in PrisonBook Launch1st book in India on जेल रेडियो। Vartika NandaNational Book Trust

Website Link/ Know more about the book : https://tinkatinka.org/radio-in-prison/

 

2) तिनका तिनका मध्य प्रदेश | Tinka Tinka Madhya Pradesh (2018)

 

 

पुस्तक का नाम:तिनका तिनका मध्य प्रदेश | Tinka Tinka Madhya Pradesh

लेखिका: वर्तिका नन्दा

प्रकाशक: तिनका तिनका फाउंडेशन

विमोचन: 2018

प्रकाशन: 2018

पृष्ठ:198

 

मध्य प्रदेश की जेलों के 19 लोगों की रचनात्मक अभिव्यक्ति — 12 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे और एक प्रहरी। जेलों पर भारत की पहली कॉफी टेबल बुक।

Amazon-  https://www.amazon.in/Tinka-madhya-pradesh-Vartika-Nanda/dp/9353210151

YouTube:

Children in Prisons — Tinka Tinka MP Promo: https://youtu.be/p89OO6NWsHQ?si=RZUA_QZT9YTsQLDe

2018: November 14: Tinka Tinka Madhya Pradesh| Children in Prison | Tinka Tinka Foundation | Vartika Nanda 

Website Link/ Know more about the book : https://tinkatinka.org/tinka-tinka-madhya-pradesh/

 

3) तिनका तिनका डासना | Tinka Tinka Dasna (2016 / 2020)

 

पुस्तक का नाम: तिनका तिनका डासना| Tinka Tinka Dasna

लेखिका: वर्तिका नन्दा

प्रकाशक: तिनका तिनका फाउंडेशन

विमोचन तिथि: 8 January, 2017

प्रकाशन तिथि: 2016

पृष्ठ: 194

डासना जेल (गाज़ियाबाद) के पाँच आजीवन कारावासxxxxx kaat rahe बंदियों hj aadharit hai। अंग्रेज़ी अनुवाद डॉ. नूपुर तलवार द्वारा जेल से किया गया।

 

Amazon (Hindi)

https://www.amazon.in/Tinka-Dasna-Hindi-Vartika-Nanda/dp/9352657292

Goodreads(English) — https://www.goodreads.com/book/show/34003913-tinka-tinka-dasna

YouTube:

तिनका तिनका डासना — जेल में ज़िंदगी: https://www.youtube.com/watch?v=qGLG2dkCLcY

2016: September 17: Tinka Tinka Dasna | Book on Jail | जेल में जिंदगी | तिनका तिनका डासना| Vartika Nanda | वर्तिका नन्दा 

Dasna: Vartika Nanda & Naila Grewal — Poem by Nupur Talwar: https://www.youtube.com/watch?v=iU6Uy.6ew6oc

2017: September 17: Tinka Tinka Dasna | Vartika Nanda & Naila Grewal | Performance | Poem by Nupur Talwar

Website Link/ Know more about the book : https://tinkatinka.org/tinka-tinka-dasna/

 

4) तिनका तिनका तिहाड़ | Tinka Tinka Tihar (2013)

 

 

पुस्तक का नाम: तिनका तिनका तिहाड़ | Tinka Tinka Tihar

लेखिका: वर्तिका नन्दा और विमला मेहरा (IPS, DG, दिल्ली जेल)

प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन

विमोचिन तिथि : 24 सितंबर, 2013

प्रकाशन तिथि: 2013

पृष्ठ: 148

 

तिहाड़ जेल की महिला बंदियों की कविताएं — लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल। 6 भाषाओं में अनूदित।

 

Amazon (Hindi) — https://www.amazon.in/Tinka-Tihar-Hindi-Vartika-Nanda/dp/9387789071

Amazon (English) — https://www.amazon.in/Tinka-Tihar-English-Vartika-Nanda/dp/9387789098

Goodreads — https://www.goodreads.com/book/show/34003913

YouTube:

2024: September 24: Tinka Tinka Tihar।जेल। 2013Vartika Nanda & Vimla MehraTinka Tinka Foundation

2015: August 16: The title of the video is: Tinka Tinka Tihar Special with Vartika Nanda | HUM LOG | Tihar Jail | Vartika Nanda

  •  Tinka Tinka Tihar — Song & Book:

https://www.youtube.com/watch?v=SZHlOMUnYrs

2025: May 6 :The complete title of the video is: Tinka Tinka Tihar । तिनका तिनका तिहाड़ । Tihar Jail | Tinka Tinka FoundationSong by Vartika Nanda

Website Link/ Know more about the book : https://tinkatinka.org/tinka-tinka-tihar/

Speaking Tree - https://youtu.be/Ffo7doZamjU?si=MMNLq_Ev5YDMHytm

 


No comments: